फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Traveling in roadways buses by making fake disabled certificate

फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाकर रोडवेज बसों में कर रहे यात्रा

Sun, 20 Nov 2022 11:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Traveling in roadways buses by making fake disabled certificate
झांसी। दिव्यांगों को रोडवेज बसों में यात्रा में रियायत दी जाती है। इसका लाभ उठाते हुए तमाम लोग फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के सहारे बसों में यात्रा करते पाए जा चुके हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए रोडवेज की ओर से प्रभावी कदम उठाना शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन तमाम लोग ऐसे हैं जो योजनाओं का दुरुपयोग कर रहे हैं। पहले सीएमओ द्वारा जारी प्रमाणपत्र पर ही दिव्यांग यात्रा करते थे, लेकिन इनकी पहचान न हो पाने की वजह से कई लोग फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर फ्री यात्रा का लाभ ले लेते थे और रोडवेज को राजस्व का नुकसान होता था।
विज्ञापन

बीते दिनों 80 से ज्यादा ऐसे मामले पकड़े गए थे जो फर्जी कार्डों पर यात्रा कर रहे थे। अब विभाग ने इन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। फर्जी कार्डों को जब्त करने का अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-1
एक शिक्षक टीचर झांसी से उरई तक सफर कर रही थी। चूंकि, रोज का आना-जाना होने की वजह से उसके कार्ड को परिचालक सही मान रहे थे। जब एक दिन चेकिंग टीम द्वारा जांच की गई तो उसक ा कार्ड फर्जी पाया गया।
केस-2
एक प्राइवेट कं पनी में कार्यरत युवक रोजाना रोडवेज की बसों में दिव्यांग प्रमाणपत्र पर यात्रा करता था। बीते दिनों चेकिंग में युवक का कार्ड फर्जी पाया गया। विभाग ने इनको जब्त कर दिया है।

वर्जन
- फर्जी कार्डों के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाता है। अगर कोई दिव्यांगता प्रमाणपत्र या कार्ड लेकर यात्रा करता है और फर्जी पाया जाएगा तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- लोकेश राजपूत, क्षेत्रीय सेवा प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed