फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   trauma center will start soon in mont

मोंठ में जल्द शुरू होगा ट्रामा सेंटर

Fri, 08 Jul 2022 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
trauma center will start soon in mont
झांसी। मोंठ में पांच साल से बनकर तैयार खड़ा ट्रामा सेंटर जल्द शुरू हो सकता है। दो ऑर्थोपेडिक सर्जन की तैनाती होने के बाद अब यहां एक एनेस्थीसिया के डॉक्टर को भी भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने मशीनें मंगवाने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हाइवे के पास होने की वजह से मोंठ सीएचसी में दुर्घटना के कई मामले आते हैं। इसके मद्देनजर सीएचसी परिसर में ही ट्रामा सेंटर खोलने की मंजूरी दी गई। पौने तीन करोड़ रुपये से वर्ष 2017 में ट्रामा सेंटर बनकर तैयार भी हो गया। मगर स्टाफ की नियुक्ति और संसाधन न होने की वजह से पांच सालों से ये शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में सीएचसी में दुर्घटना में घायल होने वाली मरीजों को मरहम पट्टी करने के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जाता है। जो कि 50 किलोमीटर दूर है और रोगी को आने में एक घंटा लग जाता है। कुछ समय पहले यहां पर दो आर्थोपेडिक सर्जन की तैनाती कर दी थी। अब जिला अस्पताल के एनेस्थीसिया के डॉक्टर केके जैन को मोंठ ट्रामा सेंटर में तैनाती दे दी गई है। इसलिए डॉक्टरों की कमी लगभग पूरी हो गई है। अब कर्मचारियों और मशीनों की जरूरत है। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि शासन को मशीनें उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा जा रहा है। मशीनें आते ही स्टाफ की भी तैनाती कर दी जाएगी। जल्द ही ट्रामा सेंटर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed