{"_id":"628a76b06a510b48d4247dc6","slug":"transport-department-will-buy-1150-new-buses-in-up-jhansi-news-jhs221262010","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन विभाग यूपी में खरीदेगा 1150 नई बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन विभाग यूपी में खरीदेगा 1150 नई बसें
विज्ञापन
झांसी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 1150 नई बसें खरीदी जाएंगी। इनमें 150 बसों की बॉडी तैयार हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल की वजह से पिछले दो-तीन वर्षों से विभाग कोई बस नहीं खरीद सका। जबकि, हर साल 1100 नई बसों की जरूरत पड़ती है। पुरानी बसों को कंडम कर दिया जाता है।
दीनदयाल सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश के 85 हजार गांवों में अभी रोडवेज की बसें जाती हैं। आने वाले दिनों में बचे हुए 12000 गांवों में भी बसें जाएंगी। प्रदेश के सभी स्कूली बसों की फिटनेस कराई गई है। रोडवेज की भी कोई बस बिना फिटनेस के नहीं चलेगी। डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाने से रोडवेज बसों पर 22 फीसदी यात्रियों का लोड बढ़ गया है। परमिट का सरलीकरण करते हुए ऑफर के तहत प्राइवेट पार्टनरशिप को बस संचालन के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। बोले कि अब कोई दलाल आरटीओ ऑफिस में नहीं दिखाई देगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा और संजीव ऋंगीरिषी मौजूद रहे।
ओरछा, दतिया के लिए चलेंगी दो-दो एसी बसें
झांसी। परिवहन मंत्री ने बताया कि जनप्रतिनिधियों की मांग पर दो-दो एसी बसें ओरछा और दतिया के लिए चलाई जाएंगी। इसके अलावा विधायक और भाजपा पदाधिकारी जिन-जिन रूटों के बारे में बताएंगे, वहां भी बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विपक्ष अपनी जमीन खोता जा रहा : दयाशंकर
झांसी। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर बयान दिया कि भाजपा मुद्दों से भटकाने के लिए ये मुद्दे उठा रही है। इस पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष अपनी जमीन खोता जा रहा है। पहले 2014 में हारे। फिर कहा 2017 में देखेंगे। 2019 में भी मिलकर लड़े। पूरब से पश्चिम तक एक हो गए, तब भी हार गए। 2022 में भी नहीं जीत पाए तो अब जाति, धर्म की राजनीति पर उतर आए हैं। सपा नेता आजम खां को जमानत मिलने के सवाल पर बोले ये न्यायालय का मामला है। कोर्ट जो भी करता है, अच्छा करता है। कहा कि भाजपा में कभी भी जाति, मजहब, क्षेत्र के आधार पर निर्णय नहीं लिए जाते हैं। जो लोग खुद सत्ता में रहते हुए दूसरों को प्रताड़ित करते हैं, वो ऐसे आरोप लगाते हैं।