फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Transport department is keeping an eye on more than six thousand e-rickshaws running without registration, action taken on 28 on the first day

Jhansi News: बिना पंजीकरण चल रहे छह हजार से अधिक ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग की नजर, पहले दिन 28 पर कार्रवाई

Wed, 02 Apr 2025 02:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Transport department is keeping an eye on more than six thousand e-rickshaws running without registration, action taken on 28 on the first day

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। शहर कों या कस्बे, हर जगह ई-रिक्शा चल रहे हैं। सड़क पर बेतरतीब खड़ा होने से जाम तो लगता ही है, हादसों की मुख्य वजह भी बन रहे हैं। हाल यह है कि जिले में करीब 10 हजार से अधिक ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं लेकिन परिवहन विभाग में सिर्फ 3,979 ई रिक्शा पंजीकृत हैं।



पिछले कुछ सालों मेें ई-रिक्शा की संख्या में बेहताशा वृद्धि हुई है। न कोई रूट, न ही परमिट। जिधर देखिए, सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। शहर के चौराहों से लेकर गांवों में यह बेतरतीब तरीके से दौड़ रहे हैं। जिले में ई-रिक्शा बेचने वाले डीलर एजेंसी 95 हैं, जो परिवहन विभाग के रिकार्ड में पंजीकृत है। ई रिक्शा संचालन के लिए सरकार की तरफ से कई प्रकार की छूट दी गई है। इन्हें न तो किसी भी तरह का कोई परमिट बनवाना है, न ही सड़क पर चलने के लिए टैक्स देना है। इन्हें सिर्फ परिवहन विभाग में पंजीयन कराना होता है, लेकिन कई ई रिक्शा मालिक वह भी नहीं करा रहे हैं। सड़क पर अवैध रूप अथवा बगैर पंजीयन संचालित ई रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई भी तय है। ऐसे में पकड़े जाने पर 5 हजार रुपये जुर्माना तय है।
विज्ञापन






अभियान के पहले दिन 28 वाहनों पर कार्रवाई

ई-रिक्शा के खिलाफ परिवहन विभाग ने एक से 30 अप्रैल तक अभियान शुरू किया है। अभियान के प्रथम दिन आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय के नेतृत्व में टीमों ने 28 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इसमें 2 ई-रिक्शा बगैर पंजीयन, 12 अन्य अभियोग में बंद और 12 को सीज किया गया। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से सड़कों पर ई-रिक्शा संचालकों में अफरातफरी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन







अवैध रूप से ई-रिक्शा संचालन के खिलाफ विभाग ने एक अप्रैल से एक माह का अभियान शुरू किया है। कहीं भी बगैर पंजीयन या नियम विरुद्ध ये संचालित मिलते हैं तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पहले दिन 28 ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई की गई। - प्रभात पांडेय, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed