{"_id":"666770d2bdf8d8ffaf03b326","slug":"transformer-of-bhainsanwara-khurd-replaced-got-relief-jhansi-news-c-131-sjhs1010-115972-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बदला गया भैंसनवारा खुर्द का ट्रांसफॉर्मर, मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बदला गया भैंसनवारा खुर्द का ट्रांसफॉर्मर, मिली राहत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम भैंसनवारा खुर्द में पंद्रह दिन से खराब पड़ा ट्रांसफॉर्मर बदल दिया गया है।
पूरे गांव के लोगों को बिजली आपूर्ति के लिए एक मात्र ट्रांसफॉर्मर हनुमान मंदिर के पास लगा है, जो पिछले दो सप्ताह से खराब पड़ा था। इससे भीषण गर्मी में ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। ग्रामीण कई बार अधिकारियों को अवगत करा चुके थे, लेकिन इस समस्या को नजर अंदाज किया जाता रहा। रविवार को अमर उजाला ने इस समस्या को पेज दो पर दो सप्ताह से खराब पड़ा ट्रांसफॉर्मर शीर्षक से प्रकाशित किया था। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने सोमवार को उस स्थान पर दूसरा ट्रांसफॉर्मर रखवाया। भीषण गर्मी में बिना बिजली के रह रहे लोगों में खुशी छा गई और उन्होंने राहत की सांस ली।