{"_id":"593d98ae4f1c1ba95d9bf22d","slug":"transfer-of-city-kotwal-pro-cell-sent","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर कोतवाल का ट्रांसफर, पीआरओ सेल भेजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर कोतवाल का ट्रांसफर, पीआरओ सेल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
police, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रविवार की शाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जे के शुक्ला ने शहर कोतवाल आशीष मिश्रा का ट्रांसफर पीआरओ सेल में कर दिया।
उनके स्थान पर बाहर से ट्रांसफर होकर आए अजय पाल को भेजा गया है। इसके अलावा क्राइम ब्रांच में तैनात अभिज्ञान प्रकाश को लहचूरा थाना भेजा गया है। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर और सिपाहियों के ट्रांसफर भी किए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि कानून - व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ बनाए रखने के लिए यह स्थानांतरण किए गए हैं।
माना जा रहा है कि थाना कोतवाली क्षेत्र में चैन स्नैचिंग की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पाने के की वजह से एसएसपी ने बदलाव किया है। उल्लेखनीय है कि कोतवाली इलाके में हाल ही में एक के बाद एक चैन स्नैचिंग की घटनाएं सामने आई हैं, जिन पर पुलिस ढीली कार्यशैली अपनाए रही। ज्यादातर घटनाओं की एफआईआर तक दर्ज नहीं हुई है। यहां तक की पीड़ितों से पुलिस ने पड़ताल की भी जहमत नहीं उठाई है।