फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   trains to run from 1st June no genral ticket

एक जून से चलेंगी ट्रेनें, नहीं मिलेंगे जनरल के टिकट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
trains to run from 1st June no genral ticket
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
रेलवे स्टेशन से एक जून से 28 अप और डाउन की स्पेशल ट्रेनों को निकलना शुरू हो जाएगा। इससे एक जून से पूछताछ कार्यालय, खानपान स्टॉल व अन्य विभाग खुल जाएंगेे। हालांकि, यात्रियों को जनरल और प्लेटफार्म टिकट नहीं मिलेंगे। शनिवार से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के लिए रोस्टर बनना शुरू हो गया। लॉकडाउन के बीच देश भर में एक जून से 200 स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। इनमें अप और डाउन की 28 ट्रेनें झांसी होकर गुजरेंगी। इन ट्रेनों का संचालन शुरू होते ही स्टेशन पर कर्मचारी व यात्रियों की प्रवासी मजदूरों के अलावा और भीड़ दिखनी शुरू हो जाएगी। पूछताछ कार्यालय पहले की तरह काम करने लगेगा। रेलवे स्टेशन के अंदर सिर्फ उन्हीं यात्रियों को जाने की अनुमति मिलेगी, जिनके पास कंफर्म टिकट होंगे। यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। इन ट्रेनों में जाने के लिए जनरल टिकट नहीं मिलेंगे। बेवजह लोग स्टेशन के अंदर न जाएं, इसके लिए प्लेटफार्म टिकट भी नहीं मिलेगा। ट्रेन में टिकट चेकिंग और आरपीएफ स्टाफ चलेगा।
विज्ञापन

इन बातों का भी रखना होगा ध्यान
यात्रियों को खाना, पानी, चादर और कंबल साथ लेकर चलना होगा। - ट्रेन में तत्काल व प्रीमियम तत्काल की व्यवस्था नहीं है। - ट्रेन में एसी व नॉन एसी आरक्षित कोच होंगे। - यात्रियों को ट्रेन आने के 90 मिनट पहले स्टेशन पर पहुंचना होगा। - रेलवे स्टेशन के अंदर जाने के लिए प्लेटफार्म नहीं मिलेगा। - सर्दी, जुकाम व बुखार से पीड़ित यात्रियों को सफर करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। - सफर के दौरान यात्रियों को फेस मास्क लगाकर व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। - रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्लेटफार्म पर प्रवेश मिलेगा। - एसी कोचों में यात्रियों को कंबल नहीं मिलेंगे। - यात्रियों को मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा।  
विज्ञापन

ये भी उठाए जाएंगे कदम
जीआरपी पुल रहेगा बंद, मुख्य द्वार से ही होगा प्रवेश व निकास - परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे दो, तीन और चार पहिया वाहन - ट्रेनों से आने वाले यात्री बीच वाले पुल से होकर मुख्य पोर्टिको (प्रवेश द्वार) से बाहर निकलेंगे। - यात्री थर्मल स्क्रीनिंग कराने व मेटल डिटेक्टर से गुजरने के बाद प्लेटफार्म पर जाएंगे। - एक से दूसरे प्लेटफार्मों पर जाना है तो वे एस्केलेटर पुल का उपयोग करेंगे। - मुख्य पोर्टिको के बीच रस्सी बांधकर डिवाइडर बनाया गया है। - प्लेटफार्म पर अनधिकृत व्यक्तियों पर नजर रखने के लिए टीमें बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें झांसी से होकर गुजरेंगी  02779/02780/07305/07506 वास्कोडिगामा निजामुद्दीन गोवा एक्सप्रेस (प्रतिदिन) - 01015/01016 गोरखपुर लोकमान्य तिलक कुशीनगर एक्सप्रेस (प्रतिदिन) - 2156/02155 निजामुद्दीन हबीबगंज भोपाल एक्सप्रेस (प्रतिदिन) - 02533/02534 लखनऊ मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस (प्रतिदिन) - 02617/02618 निजामुद्दीन अर्नाकुलम मंगला एक्सप्रेस - 02629/02630 नई दिल्ली यशवंतपुर कर्नाटका संपर्क क्रांति (सप्ताह में दो दिन) - 02723/02724 नई दिल्ली हैदराबाद तेलंगाना एक्सप्रेस (प्रतिदिन) - 02715/02716 नांदेड अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस (प्रतिदिन) - 02805/02806 विशाखापटनम नई दिल्ली एपी एक्सप्रेस (प्रतिदिन) - 02181/02182 निजामुद्दीन जबलपुर एक्सप्रेस (प्रतिदिन) - 09165/09166 अहमदाबाद दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस (सप्ताह में तीन दिन) - 09167/09168 अहमदाबाद वाराणसी साबरमती एक्सप्रेस (सप्ताह में चार दिन) - 02541/02542 गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस (प्रतिदिन) - 02285/ 12286 सिकंदराबाद निजामुद्दीन दूरंतो एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed