फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Trains canceled due to ongoing farmers movement in Punjab

Jhansi News: पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन की वजह से ट्रेनें निरस्त

Sat, 30 Sep 2023 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Trains canceled due to ongoing farmers movement in Punjab
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। फिरोजपुर मंडल में किसान आंदोलन की वजह से रेल प्रशासन द्वारा कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है। जबकि, कई परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी।
रेल प्रशासन ने गाड़ी संख्या 12919 /12920 मालवा एक्सप्रेस व 18227 /18228 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का संचालन निरस्त कर दिया है। जबकि, अमृतसर से शिवाजी महाराज स्टेशन तक चलने वाली गाड़ी संख्या 11058 सीएसएमटी एक्सप्रेस, 30 सितंबर तक अंबाला स्टेशन तक जाएगी। इसके अलावा 12716 अमृतसर-हजुर साहिब नांदेड सचखंड एक्सप्रेस का संचालन अंबाला से किया जाएगा। 12920 मालवा एक्सप्रेस पठानकोट, मुकेरिया, लोहिया खास, फिलोर होते हुए लुधियाना के रास्ते चलाई जाएगी। 12440 नांदेड़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस भटिंडा, मानसा व जाखल के रास्ते चलेगी। 11078 झेलम एक्सप्रेस व 16032 अंडमान एक्सप्रेस का संचालन जलधर, लोहिया खास, फिलोर, लुधियाना के रास्ते किया जाएगा। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed