फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   trains are running late

Jhansi News: ट्रेनों की नहीं सुधरी चाल, घंटों कराया इंतजार

Sat, 20 Jan 2024 02:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
trains are running late
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। घना कोहरा छाया होने की वजह से ट्रेनों की रफ्तार पटरी से उतरी हुई है। स्थिति यह है कि हाईस्पीड ट्रेनें भी ट्रैकों पर रेंगती हुईं चल रहीं हैं, जिससे यात्रियों का हाल बेहाल बना हुआ है। कड़ाके की सर्दी के बीच उन्हें ट्रेनों के इंतजार में घंटों स्टेशन पर गुजारने पड़ रहे हैं।

मौसम के तल्ख रुख की वजह से पिछले एक सप्ताह से ट्रेनों की चाल सुस्त पड़ी हुई है। शुक्रवार को भी गाड़ियां रेंगती नजर आईं। वंदे भारत तीन घंटे व मुंबई राजधानी सवा दो घंटे की देरी से यहां पहुंची। जबकि, पंजाब मेल तीन घंटे, मंगला एक्सप्रेस चार घंटे, यशवंतपुर संपर्क क्रांति ढाई घंटे, झेलम व उत्कल एक्सप्रेस 10-10 घंटे की देरी से यहां पहुंची। महाकौशल एक्सप्रेस ने यात्रियों को पांच घंटे, सचखंड ने आठ घंटे, श्रीधाम ने साढ़े पांच घंटे, नई दिल्ली-हैदराबाद ने सवा नौ घंटे, कुरुक्षेत्र-खजुराहो ने आठ घंटे, शान ए भोपाल ने नौ घंटे और दक्षिण एक्सप्रेस ने छह घंटे इंतजार कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed