फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   trainee doctors agitate

नाराज प्रशिक्षु डॉक्टरों ने किया कार्य बहिष्कार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
trainee doctors agitate
नाराज प्रशिक्षु डॉक्टरों ने किया कार्य बहिष्कार मांग पूरी न होने तक काम पर न लौटने का एलान झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई चिकित्सा संस्थान के चिकित्सा प्रशिक्षु छात्रों ने मानदेय में इजाफा करने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर दिया। अपनी मांगों के समर्थन में छात्रों ने नारेबाजी करते हुए प्रधानाचार्य को ज्ञापन भी सौंपा। आंदोलित एमबीबीएस प्रशिक्षु डॉक्टरों ने मांग पूरी न होने तक काम पर वापस न लौटने का भी एलान किया। प्रशिक्षुओं का कहना है उनके मानदेय में आखिरी बार वर्ष 2010 में बढ़ोत्तरी हुई। उसके बाद इसमें कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई जबकि केंद्र शासित संस्थानों समेत कई राज्यों में 23500-30000 रुपये धनराशि तक दी जाती है। उन्होंने एक समान कार्य को देखते हुए एक समान वेतन की मांग की। मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने का भी अल्टीमेटम दिया। उनके कार्य बहिष्कार करने से चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हुईं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ी। प्रदर्शन के उपरांत ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान डा.अनमोल शांडिल्य, डा.रवि आर्या, डा.अंजली शाही, डा.श्याम हरी, डा.विश्वजीत, डा. आदित्य समेत दर्जनों उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed