{"_id":"610aee538ebc3eaa0c54900e","slug":"train-becomming-late-jhansi-news-jhs201175114","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों के लिए मुसीबत बना सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों के लिए मुसीबत बना सफर
विज्ञापन

झांसी। झांसी-ग्वालियर रेल मार्ग पर कोटरा व डबरा के बीच स्थित पुल पर सिंध नदी का पानी खतरे के निशान के ऊपर आने से मंगलवार रात 12 घंटे तक डाउन ट्रैक की ट्रेनों की गति थमी रही। इसके चलते झांसी से आगरा की तरफ जाने वाली 25 सवारी और 12 मालगाड़ियां लेट हो गईं। ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों के लिए मुसीबत बनी रही। वे वक्त पर अपने गंतव्य स्टेशन पर नहीं पहुंच सके। खानपान के लिए भी परेशान होते रहे।
मंगलवार रात 11.30 बजे सिंध नदी पर कोटरा व डबरा स्टेशनों के बीच किलोमीटर नंबर 1176 के डाउन ट्रैक पर बने पुल का जलस्तर बारिश के कारण खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया। इसके बाद रेलवे पुल से डाउन ट्रैक का संचालन रोक दिया गया। इस कारण डाउन ट्रैक पर दौड़ रहीं ट्रेनों को पीछे के स्टेशनों पर रोक दिया गया। इन ट्रेनों को दतिया, करारी, झांसी, बबीना, तालबेहट, ललितपुर, दैलवारा आदि स्टेशनों पर रोका गया। रात दो बजे जलस्तर कम होने पर सबसे पहले टावर वैगन व इसके बाद एक मालगाड़ी को पुल से गुजारा गया। इसके बाद दतिया स्टेशन पर खड़ी जीटी एक्सप्रेस को निकाला गया। सभी गाड़ियों को पांच किलोमीटर प्रति घंटा की बेहद धीमी गति से पुल से गुजारा गया। यह सिलसिला सुबह नौ बजे तक बना रहा। इस कारण 04063 गोंडवाना एक्सप्रेस, 01841 खजुराहो कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस, 02805 विशाखापटनम नई दिल्ली एक्सप्रेस, 02691 सिंकदराबाद निजामुद्दीन एसी एक्सप्रेस, 02621 तमिलनाडु एक्सप्रेस, 04565 सांई नगर कालका सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 02723 एपी एक्सप्रेस, 02195 जबलपुर निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 02779 गोवा एक्सप्रेस, 02155 हबीबगंज एक्सप्रेस, 06527 बंगलूरू नई दिल्ली एक्सप्रेस, 01108 बुंदेलखंड एक्सप्रेस, 02715 सचखंड एक्सप्रेस, 02625 केरला एक्सप्रेस, 08477 उत्कल एक्सप्रेस समेत 25 ट्रेनें लेट हो गईं। एक दर्जन मालगाड़ी भी विलंबित हो गईं। वहीं, 01807/ 01808 झांसी आगरा पैसेंजर ट्रेन को निरस्त रखा गया। इधर, शिवपुरी रेल खंड की पटरियों पर पानी भरने के कारण उक्त रेल मार्ग से ही दो ट्रेनों को बीना, झांसी से होकर गुजारा गया। इनमें उज्जैन देहरादून एक्सप्रेस व इंदौर चंडीगढ़ एक्सप्रेस शामिल रहीं।