फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Train became bullock cart, Railways said - Trains are getting affected due to development work

Jhansi News: रेलगाड़ी बन गई बैलगाड़ी, रेलवे ने कहा - विकास कार्य के चलते प्रभावित हो रहीं ट्रेनें

Mon, 16 Sep 2024 09:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
Train became bullock cart, Railways said - Trains are getting affected due to development work
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। रेलवे की ओर से कराए जा रहे विकास कार्य कब पूरे होंगे, फिलहाल कोई भी यह नहीं बता पा रहा है। हालांकि, रेलवे का दावा यह जरूर है कि इससे यात्रियों को सुविधा होगी और ट्रेनों का संचालन भी सुधरेगा। लेकिन, वर्तमान में यह विकास कार्य यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। वंदे भारत, शताब्दी और राजधानी जैसी ट्रेनें घंटों की देरी से आ रही हैं।

भारतीय रेल में पूर्व से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक कहीं तीसरी, कहीं चौथी और कहीं दूसरी लाइन बिछाई जा रही है। वहीं, कई मंडलों में इंटरलॉकिंग कार्य भी हो रहे हैं। ऐसा ही कार्य दिल्ली मंडल के पलवल में किया जा रहा है। इस कार्य के चलते दिल्ली से आने और दिल्ली जाने वालीं रेल गाड़ियों की रफ्तार का उदाहरण बैलगाड़ी जैसा हो गया है। राजधानी, शताब्दी, वंदे भारत समेत अन्य एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें दो से लेकर 9 घंटे तक की देरी से पहुंच रही हैं। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विकास कार्यों के चलते ऐसी स्थिति बनी है, जल्दी ही व्यवस्थाएं ठीक हो जाएंगी।
विज्ञापन


ये ट्रेनें इतनी देरी से आईं
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 9 घंटे।
डॉ. अंबेडकरनगर एक्सप्रेस 8 घंटे।
सचखंड एक्सप्रेस 8 घंटे।
तेलंगाना एक्सप्रेस 6 घंटे।
भोपाल एक्सप्रेस 5 घंटे।
एपी एक्सप्रेस 5 घंटे।
केरला एक्सप्रेस 5 घंटे।
हैदराबाद एक्सप्रेस 5 घंटे।
हुबली एक्सप्रेस 5 घंटे।
जीटी एक्सप्रेस 4.30 घंटे।
झेलम एक्सप्रेस 4 घंटे।
मदुरै एक्सप्रेस 4 घंटे।
अंडमान एक्सप्रेस 4 घंटे।
गोवा एक्सप्रेस 4 घंटे।
सिकंदराबाद एक्सप्रेस 3.30 घंटे।
पंजाब मेल एक्सप्रेस 3.30 घंटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed