फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Train and coach position will now be visible in white instead of red

लाल की जगह अब सफेद रंग में दिखाई देगी ट्रेन व कोच की पोजीशन

Sat, 04 Dec 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Train and coach position will now be visible in white instead of red
झांसी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर आधुनिक कोच व ट्रेन इंफॉरमेशन बोर्ड लगने जा रहे हैं। इन बोर्डों पर लाल की जगह सफेद रंग में ट्रेन व कोच के नंबर दिखाई देंगे। इस सिस्टम में कर्मचारी को कोच फीडिंग का काम नहीं करना होगा। जनवरी से यह सिस्टम चालू हो जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारियों को अभी ट्रेन आने से पहले उसके कोचों की पोजीशन (इंजन से पीछे का क्रम) स्टेशन से लेनी पड़ती है। टिकट चेकिंग कर्मी दूसरे स्टेशन से पोजीशन लेने के बाद आरक्षण कर्मी को उसके बारे में बताते हैं। आरक्षण कर्मी पूछताछ कार्यालय में ट्रेन नंबर व कोचों की पोजीशन कंप्यूटर पर फीड करता है। ट्रेन आने से पहले कोच पोजीशन प्लेटफार्म पर प्रदर्शित होने लगती है। इस मैन्युअल व्यवस्था में कभी-कभार ऐसा भी हो जाता है कि ट्रेन आने के बाद कोचों की पोजीशन प्लेटफार्म पर प्रदर्शित हो पाती है। इस व्यवस्था को एनटीएस से जोड़ा जा रहा है। एनटीएस में कोच पोजीशन ऑनलाइन हो जाती है। इसमें जैसी ही ट्रेन यार्ड में प्रवेश करेगी, वैसे ही प्लेटफार्म पर कोच पोजीशन प्रदर्शित होने लगेगी।
विज्ञापन

दूसरा, अभी काले रंग के कोच व ट्रेन पोजीशन बोर्डों को बदला जा रहा है। नए प्रकार के आधुनिक बोर्ड लगाए जा रहे हैं। इन बोर्डों पर कोच व ट्रेन नंबर लाल रंग की जगह सफेद रंग में लिखे नजर आएंगे। इलेक्ट्रिक बोर्ड पर सफेद रंग दूर से ही बहुत स्पष्ट दिखाई देता है। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अभी यह सिस्टम ग्वालियर, दतिया व मुरैना स्टेशन पर स्थापित हो चुका है। झांसी में जनवरी से काम करने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed