{"_id":"5f0b6b198ebc3e63b779ff01","slug":"train-and-coach-affix-reservation-chart-jhansi-news-jhs171386873","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन व प्लेटफॉर्म पर लगेंगे इलेक्ट्रानिक आरक्षण चार्ट, यात्रियों को होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन व प्लेटफॉर्म पर लगेंगे इलेक्ट्रानिक आरक्षण चार्ट, यात्रियों को होगा फायदा
झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
train and coach affix reservation chart
Link Copied
झांसी। सफर से महीनों पहले रेलवे में आरक्षण कराने के बाद भी चार्ट में नाम तलाशने की दिक्कत से यात्रियों को जल्द निजात मिलेगी। रेलवे ने स्टेशन के प्लेटफार्मों के साथ-साथ ट्रेनों के कोच पर कागज की लिस्ट के बजाए इलेक्ट्रानिक रिजर्वेशन चार्ट लगाने का फैसला किया है। यह चार्ट ऑटोमेटिक अपडेट भी होगा। झांसी मंडल में भी यह सुविधा जल्द शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
चार्ट में रात को लाइट जलेगी। इससे न केवल बर्थ तलाशने में आसानी होगी। बल्कि बारिश व अंधेरे आदि में कागज का चार्ट फटने का डर भी नहीं रहेगा। इंटरनेट आधारित इलेक्ट्रॉनिक रिजर्वेशन चार्ट टिकट निरस्त होने पर अपडेट होता रहेगा। झांसी के साथ-साथ ग्वालियर स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक रिजर्वेशन चार्ट लगेंगे। इसके लिए स्टेशनों से ट्रेनों के नाम और नंबर की रिपोर्ट मांगी गई है। यह रिपोर्ट पहुंचते ही आरक्षित कोच में इलेक्ट्रॉनिक रिजर्वेशन चार्ट लगाने का सिलसिला अगले माह से शुरू हो जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों को अधिक सुविधा मिले, इसके लिए जल्द ही रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक चार्ज की शुरूआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।