{"_id":"5bf86064bdec2241b770f697","slug":"traffic-police-alert-remove-truck-from-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेता यातायात विभाग, सड़कों से हटाए ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेता यातायात विभाग, सड़कों से हटाए ट्रक
jhansi
Updated Sat, 24 Nov 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
traffic police jhansi
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजमार्ग और महानगर की प्रमुख सड़कों के किनारे खड़े वाहनों को हटाने के लिए यातायात विभाग ने अभियान चलाया। रिसाला चुंगी से लेकर मेडिकल व राजमार्ग पर सड़क किनारे खड़े वाहन हटाए गए। इससे वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। यातायात पुलिस ने छह ट्रकों के चालान भी काटे।
‘अमर उजाला’ ने शुक्रवार को ‘सड़क किनारे खड़े वाहन बन रहे मौत का कारण’ शीर्षक से प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की थी। शुक्रवार सुबह यातायात पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अभियान छेड़ दिया। यातायात प्रभारी विजय कुमार पांडेय ने रिसाला चुंगी से लेकर मेडिकल कॉलेज तक सड़क किनारे खड़े ट्रकों को हटाया। साथ ही चालकों को बुलाकर चेतावनी भी दी। इसके बाद टीम झांसी-कानपुर राजमार्ग पहुंची। जहां ढाबों के किनारे खड़े ट्रकों को हटाने के साथ चेताया भी गया। इसी क्रम में टीम ने झांसी-ग्वालियर राजमार्ग पर अभियान चलाते हुए छह ट्रकों के चालान भी किए। दिन भर चले चेकिंग अभियान से ट्रक चालकों में हड़कंप रहा। यातायात प्रभारी विजय कुमार पांडेय ने बताया कि सड़क किनारे वाहन खड़े नहीं होने दिए जाएंगे। इसके लिए यातायात पुलिस का अभियान जारी रहेगा।
शाम को फिर खड़े हो गए ट्रक
यातायात पुलिस ने रिसाला चुंगी से मेडिकल कॉलेज के बीच पेट्रोल पंप और होटल के पास सड़क किनारे खड़े वाहनों को भले ही हटवाया हो, लेकिन शाम होते-होते पुन: ट्रक खड़े हो गए। इससे समस्या जस की तस बनी रही।