फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   traffic jam in nariya bazaar

जाम से कराहा नरिया बाजार

Fri, 07 Dec 2018 01:00 AM IST
jhansi
jhansi Updated Fri, 07 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
traffic jam in nariya bazaar
नरिया बाजार जाम - फोटो : demo
नगर के नरिया बाजार में अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। वाहनों की रेलमपेल व सड़क किनारे खड़े ठेलों के कारण दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। फुटपाथ के दुकानदारों की वजह से लोगों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नरिया बाजार में दिन प्रतिदिन बढ़ते अतिक्रमण से निकलना मुश्किल भरा होता जा रहा है। यहां से मानिक चौक, बड़ाबाजार, कोतवाली की तरफ जाने वाली वाहनों की दिन भर रेलमपेल मची रहती है। मार्केट व दुकानें होने के कारण यहां दिनभर खरीदारों की भीड़ लगी रहती है। ऐसे में यहां लगने वाले हाथठेले व अव्यवस्थित रूप से निकलने वाले ऑटो जाम का कारण बनते हैं। साथ ही दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर लिए जाने से सड़कें भी सिकुड़ गई हैं। किसी भी तरह की यातायात व्यवस्था न होने के कारण हालात बद से बदतर बने रहते हैं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा जाम तो स्कूल की छुट्टियां होेने के बाद लगता है। हाथ ठेलों की वजह से स्कूली वाहन फंस जाते हैं, जिससे कई घंटे के लिए जाम लग जाता है। कोतवाल उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि समस्या को दूर कराने के लिए यातायात पुलिस का सहयोग लिया जाएगा। जल्द खाका तैयार कर जाम की समस्या दूर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों को ले जाने में होती है परेशानी
जाम के कारण सबसे ज्यादा परेशानी आकस्मिक स्थिति में होती है। जाम की वजह से मरीजों को ले जाने वाले वाहनों को निकलने के लिए भी जगह नहीं मिल पाती है। ऐसे में गंभीर हालत वाले मरीज को अस्पताल या मेडिकल कालेज पहुंचाने में काफी समय लग जाता है।


बड़ाबाजार में भी समस्या
नरिया बाजार की तरह बड़ाबाजार के हालात भी बद से बदतर हैं। यहां हाथठेला, लोडिंग व सवारी आपे के कारण जाम की स्थिति बनती है। कई बार पांच मिनट के रास्ते को पार करने में आधा घंटा तक लग जाता है। लोगों के आनुसर अव्यवस्थित वाहनों के कारण बाजार में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। दतिया गेट की तरफ से बाजार में आने वाले दोपहिया वाहन चालक तेज गति से चलते हैं।


निकलना मुश्किल
अतिक्रमण के कारण गाड़ी से निकलना तो दूर यहां से पैदल निकलना भी मुश्किल भरा है। किसी ने भी सुध नहीं ली।
राजकुमार अग्रवाल, व्यापारी

हटाए जाएं ठेले वाले
सबसे ज्यादा जाम सड़क किनारे खड़े ठेले वालों के कारण लगता है। सबसे पहले ठेले वाले हटाए जाना जरुरी हैं।
रजनी वर्मा, राहगीर

ग्राहक नहीं आ पाते
जाम की वजह से दुकानों पर ग्राहक नहीं आ पा रहे हैं। टैक्सियों के कारण दिन भर यहां जाम की स्थिति बनी रहती है।
सुरेश आहूजा, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed