फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Traders Say: Remove Pushcarts from Markets and Expand Parking Facilities

Jhansi News: व्यापारी बोले- बाजारों से ठेले हटवाएं, पार्किंग भी बढ़वाएं

Wed, 22 Apr 2026 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Traders Say: Remove Pushcarts from Markets and Expand Parking Facilities
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। महानगर में कई समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने मंगलवार को नगर आयुक्त आकांक्षा राणा से मुलाकात की। मांग की कि बाजारों से ठेले हटवाकर इन्हें कहीं और स्थानांतरित किया जाए। इसके अलावा प्रमुख स्थलों पर पार्किंग भी बढ़वाएं ताकि वाहन सड़क पर न खड़े हों।

व्यापारियाें ने कहा कि मानिक चौक में ठेले वाले खड़े रहते हैं। इन्हें कहीं और शिफ्ट किया जाए। यही स्थिति बड़ाबाजार में भी है। नगर आयुक्त ने प्रस्ताव मांगा कि ठेले वालों को कहां शिफ्ट किया जा सकता है। शहीद पार्क के पास खाली लोडिंग वाहन खड़े रहते हैं। जयकिशन प्रेमानी ने सुझाव दिया कि इन वाहनों लिए बांस मंडी में पार्किंग की व्यवस्था की जाए। कहा कि राजस्व की रिपोर्ट न आ पाने से ये तय नहीं हो पा रहा है कि जमीन कैंटोनमेंट की है या जेडीए की। ब्रिज बिहारी सोनी और अतुल जैन बोले कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की गाड़ियां बाजार में दुकानें खुलने से पहले आ जाती हैं। इन्हें सुबह 9:30 से 11 बजे के बीच आने के लिए कहा जाए। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह, आदर्श गुप्ता, संजीव अग्रवाल लाला, सुनील नैनवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed