फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Traders becoming target of cyber fraudsters in the name of investing in crypto currency

Jhansi News: क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर साइबर जालसाजों का निशाना बन रहे व्यापारी

Wed, 24 May 2023 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Traders becoming target of cyber fraudsters in the name of investing in crypto currency
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


केस एक- मानिक चौक निवासी पुनीत सहगल के पास पिछले माह दिल्ली से फोन आया। फोन करने वाले ने उनको क्रिप्टो एक्सचेंज में निवेश करने का लालच दिया । उनकी बातों में आकर पुनीत ने दो लाख रुपये उनके वॉलेट में डाल दिए लेकिन, उसके बाद से वॉलेट का कुछ अता पता नहीं चल रहा है। पुनीत उनकी बातों में आकर दो लाख गवां बैठे।
केस दो- मानिक चौक निवासी राजेश अग्रवाल बर्तन कारोबारी हैं। उनके पास भी क्रिप्टो में निवेश करने को लेकर साइबर जालसाज ने फोन किया। उनको बिटकाइन से पैसा कमाने का लालच देकर वॉलेट में पैसे डलवाए गए। उन्होंने जब पैसा भेज दिया तब जालसाज ने आज तक लाॅगिंग, पासवर्ड नहीं भेजा। उन्होंने ठगी की पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

केस तीन- रस बहार इलाके में रहने वाले अंकुश गुप्ता भी साइबर ठगों का शिकार बन गए। उनका कहना है कि 15 मई को अज्ञात नंबर से फोन आया। उनको एक टेलिग्राम ग्रुप से जोड़ा गया। कुछ समय बाद टेलिग्राम पर एक लिंक के जरिए पैसे निवेश करने को कहा गया। उन्होंने करीब पचास हजार रुपये उसमें डाला लेकिन, उसके बाद टेलिग्राम चैनल से उनको रिमूव कर दिया गया। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस चार- सीपरी बाजार निवासी शिवम बिरथरे का कहना है कि उनसे क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने के नाम पर 45 हजार रुपये ले लिए गए लेकिन, ठगों ने उनके वाॅलेट का कोई पासवर्ड नहीं बताया।


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। साइबर जालसाज ठगी के नए-नए तरीके ईजाद कर रहे हैं। इन दिनों साइबर ठग क्रिप्टो करेंसी में निवेश की आड़ लेकर खास तौर से व्यापारियों को निशाना बना रहे हैं। जल्द ही रकम के दोगुना हो जाने के लालच में फंसकर कारोबारी भी बिना जांच-पड़ताल के ही साइबर ठगों के चुंगल में फंस जाते हैं। पिछले तीन माह के दौरान झांसी रेंज में 19 मामले ऐसे सामने आ चुके, जिनमें लोगों को क्रिप्टो की आड़ लेकर ठग लिया गया। खास बात यह है कि इन सभी को ऑनलाइन माध्यम से ही खाता खुलवाने की बात कही गई। सभी जालसाजों की इस बात पर आकर अपनी रकम गवां बैठे। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि शिकायत मिलने पर पुलिस कार्रवाई करती है लेकिन, ऑनलाइन माध्यम से पैसा निवेश करने से पहले पूरी तरह जांच-पड़ताल करनी चाहिए। आसपास जो भी इसका जानकार हो सबसे पहले उससे बात करने के बाद ही कोई कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed