फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tractor raili arise 175 SP worker arrest

ट्रैक्टर रैली निकाल रहे पूर्व राज्यसभा सांसद समेत 175 कार्यकर्ता गिरफ्तार

Wed, 27 Jan 2021 08:08 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
Tractor raili arise 175 SP worker arrest
झांसी। गणतंत्र दिवस पर किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकाल रहे पूर्व राज्यसभा सांसद समेत 175 समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार कर सभी को पुलिस लाइन लाया गया। जहां से देर शाम सभी को छोड़ दिया गया। इस दौरान सपाइयों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह समाजवादी पार्टी की ट्रैक्टर रैली मेडिकल तिराहा से शुरू हुई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर रैली निकालने को मना किया, इसको लेकर कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। पुलिस से हल्की झड़प होने के बाद सभी एकत्रित होकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने ट्रैक्टरों पर सवार कार्यकर्ताओं को नीचे उतारकर ट्रैक्टरों को कब्जे में लिया। इसके बाद बसों के जरिए 150 कार्यकर्ताओं को पकड़कर पुलिस लाइन लाया गया। पुलिस ने यहां दस ट्रैक्टरों को भी पकड़ा। इसके बाद रक्सा के पास नारेबाजी कर रहे 25 कार्यकर्ताओं को पकड़कर पुलिस लाइन लाया गया। पुलिस ने यहां से आठ ट्रैक्टरों को भी पकड़ लिया। ट्रैक्टरों को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुए बवाल के बाद पुलिस अलर्ट रही। दिन भर पुलिस हाईवे पर चेकिंग करती रही। जिले में अन्य जगहों से भी ट्रैक्टर रैली निकालने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने कामयाब नहीं होने दिया। पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि पानी सिर से ऊपर जा रहा है, सरकारी तानाशाही सहन करने की सीमा समाप्त हो रही है। किसान, देश का जवान और बेरोजगार सरकार की गलत नीतियों के चलते बुरी तरह प्रताड़ित हैं। वह दिन दूर नहीं, जब सरकार को मजबूर होकर गलत फैसले वापस लेने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी
अजय सूद, राहुल सक्सेना, शकील खान, कैलाश नारायण यादव, चंद्रप्रकाश मिश्रा, मानसिंह यादव, अमित खटीक, जेपी आनंद, अमित कुशवाहा, हनीफ मंसूरी, अमित यादव, अलताफ रिजवी, हीरेंद्र यादव, अमजद मंसूरी, फारूख शेख, राहुल मिश्रा, दीपाली रायकवार, रीना यादव, किरन यादव, मोहम्मद जाहिद मंसूरी, प्रतिपाल सिंह दाऊ, अवधेश शिवहरे आदि की गिरफ्तारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed