{"_id":"58124f4f4f1c1b6c1ebc20f4","slug":"tour-historic-socialist-development-message","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक होगी समाजवादी विकास संदेश यात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक होगी समाजवादी विकास संदेश यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
politics news jhansi
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्किट हाउस में हुई समाजवादी पार्टी की बैठक में समाजवादी विकास संदेश यात्रा की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। संदेश यात्रा के प्रभारी एमएलसी जसवंत सिंह ने कहा कि संदेश यात्रा तीन नवंबर को लखनऊ से शुरू होगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रथ यात्रा को लेकर रवाना होंगे। संदेश यात्रा ऐतिहासिक होगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाते हुए विकास की गंगा बहाई है। प्रदेश की जनता को विकास योजनाओं का लाभ मिल रहा है। रथ यात्रा को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव हरी झंडी दिखाएंगे। गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने कहा कि यात्रा के साथ नौजवानों की भीड़ रहेगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर लाभ पहुंचाने का काम किया है। जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने कहा कि रथ यात्रा के शुभारंभ पर झांसी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ जाएंगे। पांच नवंबर को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। लखनऊ के जनेश्वर पार्क में रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा।
इस मौके पर झांसी विधानसभा प्रत्याशी दीपमाला कुशवाहा, बबीना विधानसभा प्रत्याशी पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह यादव, मिर्जा करामत वेग, मधुर श्याम, वीरेंद्र प्रताप सिंह, शकील खान, अनूप शिवहरे, जाहिद मंसूरी, रईस राइन, शफीक मकरानी, भगवत राजपूत, आरिफ खान, घनश्याम तिवारी उपस्थित रहे।