{"_id":"5845c3c44f1c1be259448609","slug":"tomatoes-and-cabbage-lettuce-half-the-price-of-fresh-vegetables","type":"story","status":"publish","title_hn":"टमाटर और गोभी, भाजी, आधे दाम में सब्जी ताजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टमाटर और गोभी, भाजी, आधे दाम में सब्जी ताजी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
टमाटर और गोभी, भाजी, आधे दाम में सब्जी ताजी
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार में इन दिनों मटर, टमाटर, फूल गोभी, पत्ता गोभी, गाजर समेत तमाम ताजी सब्जियां खेतों से आने लगी हैं। अच्छा उत्पादन होने के कारण किसान भरपूर सब्जियां मंडी में लेकर आ रहे हैं। पर्याप्त मात्रा में आमद होने के कारण सब्जियां पिछले एक पखवाड़े के मुकाबले आधे दामों में बिक रही हैं। हरी भाजियां भी बाजार में बिकने आ रही है। सदाबहार आलू भी आधे दाम में बिक रहा है। वहीं, प्याज के दाम स्थिर बने हुए हैं।
अच्छी बारिश के बाद समय पर ठंड पड़ने के कारण इस बार सब्जी की फसल अच्छी हुई है। दिसंबर शुरू होते ही खेतों में तैयार सब्जियां बिकने के लिए मंडी में आने लगी हैं। पौ फटते ही किसान ताजी हरी सब्जी लेकर मंडी में पहुंचने लगते हैं। रोज आ रही सब्जियों ने आम लोगों को राहत दी है।
सब्जियों के दाम में यकायक आई कमी ने घरों में थाली को भी सजा दिया है। जिन घरों में महंगाई के कारण एक सब्जी बनती थी, अब वह भी दो सब्जियां बनाकर भोजन का आनंद उठा रहे हैं।
विज्ञापन
तहसील तिराहे पर सब्जी बेचने वाले मंगल कुशवाहा ने बताया कि शादी का सीजन होने के बावजूद सब्जियों के दामों में इतनी गिरावट पूरे वर्ष में नहीं रही।
वहीं, सब्जी विक्रेता मुकेश का मानना है कि नोटबंदी के कारण परेशान किसान कम दामों में सब्जियां बेचकर जा रहे हैं, इसी वजह से सभी सब्जियां आधे दाम में बिक रही हैं। वहीं, प्याज के दाम स्थिर बने हुए हैं। पंद्रह दिन पहले दस रुपये किलो बिकने वाली प्याज अभी भी दस रुपये किलो ही बिक रही है।
माघ में ही आने लगी बथुआ की भाजी
बथुआ की भाजी आमतौर पर पौष के महीने में आती है। अभी माघ का महीना चल रहा है और यह भाजी बाजार में बिकने के लिए आने लगी है। बथुआ की भाजी की पुड़ी और पराठे के शौकीन इसकी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इसी प्रकार से काली सेम, रतआलू, सौंफ की भाजी, चुकंदर की भी जमकर बिक्री हो रही है।
मुफ्त मिलने लगा मिर्च और धनिया
आमतौर पर सब्जी विक्रेता खरीदारों को धनिया और मिर्च मुफ्त में दे देते थे, लेकिन पिछले वर्ष कम पैदावार के कारण लोगों को धनिया और मिर्च मोल देकर लेना पड़ रहे थे। बारिश अच्छी होने के कारण सब्जी के साथ धनिया और मिर्च की भी बंपर पैदावार हुई है। कम दाम में सब्जी विक्रेताओं को धनिया और मिर्च मिलने लगा है, इस कारण उन्होंने खरीदारों को फिर से मुफ्त में धनिया और मिर्च देना शुरू कर दिया है।
सब्जियों के दाम रुपये प्रति किलो में
सब्जी वर्तमान 15 दिन पूर्व
आलू 10 20
शिमला मिर्च 25 से 30 40
मटर 40 60 से 80
फूल गोभी 10 20
टमाटर 10 20
मिर्ची 20 20
अदरक 40 40
पालक 10 10
मैथी 10 20
गाजर 25 से 30 40
बैगन 10 20
लौकी 15 20
कद्दू 15 20
सेम की फली 20 40
धना 10 15 से 20