{"_id":"600c7f648ebc3e2e6d5714c5","slug":"toilet-repairing-start-for-1-50-carore-rupees-jhansi-news-jhs186836463","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में डेढ़ करोड़ की लागत से बनेंगे दो अंतरराष्ट्रीय स्तर के शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में डेढ़ करोड़ की लागत से बनेंगे दो अंतरराष्ट्रीय स्तर के शौचालय
विज्ञापन
झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा इलाइट सीपरी मार्ग स्थित अटल एकता पार्क और कोछाभांवर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से दो अंतरराष्ट्रीय स्तर के शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। जेडीए द्वारा प्रस्ताव को तैयार किया जा रहा है। जेडीए की अवस्थापना बैठक में हरी झंडी मिलते ही निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।
एक शौचालय का निर्माण चार सौ वर्ग मीटर के क्षेत्रफल में किया जाएगा। जेडीए द्वारा एक शौचालय के निर्माण पर 75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। दोनों ही शौचालय आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। जिनमें कई प्रकार के आधुनिक यंत्रों को लगाया जाएगा। शौचालय के इस्तेमाल के बाद साधारण बाथ के अलावा स्टीम बाथ की सुविधा भी होगी। शौचालय पूरी तरह से वातानुकूलित होंगे। दीवारों पर विशेष तरह के पत्थरों को लगाया जाएगा। जमीन पर भी नई तकनीकी के टाइल्स लगाए जाएंगे। कमोड, सीट और वॉश वेसिन भी विशेष तरह के होंगे। इसके अलावा शौचालयों की देखरेख के लिए नियुक्त किए गए कर्मचारियों के रहने के लिए कमरों का भी निर्माण कराया जाएगा। डिजाइन का जिम्मा सुलभ इंटरनेशल कंपनी को दिया गया है।
इस संबंध में झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी के निर्देशानुसार ही शौचालयों का निर्माण करना सुनिश्चित किया गया है। डिजाइन को तैयार किया जा है। योजना को जेडीए की अवस्थापना बैठक में प्रस्ताव को रखा जाएगा। बैठक में मोहर लगते ही निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।