{"_id":"67086c3f75d023c35401283a","slug":"toilet-facilities-at-petrol-pumps-were-found-to-be-in-poor-condition-jhansi-news-c-11-jhs1002-410926-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पेट्रोल पंपों पर शौचालयों की व्यवस्था मिली बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पेट्रोल पंपों पर शौचालयों की व्यवस्था मिली बदहाल
विज्ञापन
प्रशासन की टीम ने की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को शहर के सात पेट्रोल पंपों की जांच की। अधिकांश पंपों पर पूरी तरह से शौचालयों की व्यवस्था बदहाल मिली। कुछ पंपों पर वाहनों में हवा करने की व्यवस्था नहीं थी। पंप संचालकों को टीमों ने जल्द से जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने का अल्टीमेटम दिया।
शहर के पेट्रोल पंपों पर बदहाल व्यवस्था की खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिस पर एडीएम वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पांडेय ने पंपों की चेकिंग के लिए चार टीमें गठित की। बृहस्पतिवार की सुबह जिला आपूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में टीमें इलाइट चौराहे के पास स्थिति तीन, कानपुर रोड रोड स्थित करीब चार पंपों की जांच की। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने बताया कि चेकिंग टीमों को पेट्रोल पंपों पर शौचालयों की व्यवस्था काफी बदहाल मिली। कई पेट्रोल पंपों पर हवा करने की व्यवस्था नहीं थी, जिस पर संचालकों को व्यवस्थाएं सुधारने की हिदायत दी गई है।