फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Today women will be in charge of Bundelkhand Express

Jhansi News: आज महिलाओं के हाथ होगी बुंदेलखंड एक्सप्रेस की कमान

Sat, 08 Mar 2025 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Today women will be in charge of Bundelkhand Express

विज्ञापन
झांसी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शनिवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेस की कमान महिलाओं के हाथ होगी। इसके अलावा बबीना स्टेशन का संचालन भी पूरी तौर से महिलाएं करेंगी।

इसकी तैयारियों को रेल प्रशासन की ओर से शुक्रवार को अंतिम रूप दिया गया। बुंदेलखंड एक्सप्रेस प्रयागराज से चलकर शनिवार सुबह 6 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई, झांसी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां से ट्रेन की कमान रेलवे की महिला स्टाफ को सौंप दी जाएगी। ट्रेन की लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर के साथ-साथ टिकट निरीक्षक भी महिलाएं होंगी। रेलवे के अधिकारी स्टेशन पर पहुंचकर ट्रेन को रवाना करेंगे। इसके अलावा महिला दिवस पर शनिवार को झांसी रेल मंडल के बबीना स्टेशन की व्यवस्थाएं भी पूरी तरह से महिलाओं के हाथ होंगी। टिकट वेंडर से लेकर स्टेशन मास्टर तक महिलाएं ही होंगी। रेलवे के मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महिला कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यह व्यवस्था बनाई गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed