{"_id":"60dcb3028ebc3ebb48456a26","slug":"today-school-open-jhansi-news-jhs1984007133","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक और माध्यमिक के स्कूलों के आज से खुलेंगे ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक और माध्यमिक के स्कूलों के आज से खुलेंगे ताले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जिले में कोरोना वायरस के कारण लंबे समय से बंद बेसिक शिक्षा परिषद के सभी 1452 स्कूल और माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालय आज से खुल जाएंगे। विद्यालय में शिक्षक आएंगे लेकिन विद्यार्थियों की उपस्थिति नहीं होगी। उन्हें पहले की तरह ऑनलाइन पढ़ाई कराई जाएगी। स्कूल खोलने के साथ ही बच्चों के नामांकन, कायाकल्प के कामकाज आदि पर विशेष जोर दिया जाएगा।
कोरोना का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो चुका है। ऐसे में निदेशालय के निर्देश पर लगभग 100 दिनों बाद बेसिक के समस्त स्कूल बृहस्पतिवार से खुलने जा रहे हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार सभी स्कूलों में स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाएं रहेंगी। इनमें हैंड वॉश, नेल कटर, सैनिटाइजर व साबुन आदि की उपलब्ध होंगी। शिक्षकों की उपस्थिति एवं विभागीय कामकाज की जांच के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारी और जिला समन्वयक लगातार भ्रमण करेंगे। स्कूलों में इन दिनों ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत कई विकास कार्य हो रहे हैं। जिन्हें पूरा कराने का कार्य भी करना होगा। इसके अलावा बच्चों के नामांकन, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ बैठक आदि कार्य भी होंगे।
वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव ने बताया कि जिले में समस्त शिक्षा बोर्डों के कक्षा 9 से 12 तक संचालित माध्यमिक कॉलेज 1 जुलाई बृहस्पतिवार से खोल दिए जाएंगे। इनमें नवोदय व अन्य आवासीय विद्यालय भी शामिल है। विद्यालयों में प्रशासनिक कार्य के लिए कर्मचारी एवं शिक्षक आएंगे। विद्यार्थी नहीं आएंगे। उन्हें पहले की तरह ऑनलाइन पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
अवकाश के लिए अब ऑनलाइन आवेदन ही होंगे मंजूर
शिक्षकों को अब अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। हालांकि यह व्यवस्था पिछले वर्ष ही लागू कर दी गई थी। लेकिन इस वर्ष नियम कुछ कड़े कर दिए गए हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार अवकाश संबंधी पूरी प्रक्रिया का फीडबैक आईवीआरएस के माध्यम से लिया जाएगा। इसके अलावा जो शिक्षक अवकाश लिए बिना स्कूल में अनुपस्थित मिला उसके खिलाफ निदेशालय कड़ी कार्रवाई करेगा। प्रेरणा इंस्पेक्शन मॉडयूल व मानव संपदा लीव रिपोर्ट को लिंक करके देखा जाएगा कि कौन-कौन से शिक्षक बिना अवकाश लिए स्कूल में अनुपस्थित है। इस बार वेतन व एरियर भी ऑनलाइन माध्यम से दिए जाएंगे। इस संबंध में अगर कोई भी खंड शिक्षा अधिकारी अथवा लिपिक कोताही बरतता है तो निदेशालय द्वारा जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सभी अध्यापक स्कूल आएंगे। कायाकल्प के अंतर्गत हो रहे विकास कार्यों को भी पूरा कराएंगे। अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। किसी भी अध्यापक को अवकाश को लेकर बीआरसी नहीं बुलाया जाएगा। हरिवंश कुमार बीएसए
स्कूलों को सैनिटाइज कराने की मांग
बेसिक शिक्षा वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रस केंद्र गौतम ने मांग की कि विद्यालयों को सैनिटाइज किया जाए। कोरोना संक्त्रस्मण के प्रभाव के दौरान कई विद्यालयों को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया था। इसके बाद उन्हें सैनिटाइज नहीं किया गया।