फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Today reliease 344 carore money

344 करोड़ के बजट को आज मिलेगी मंजूरी

Tue, 19 May 2020 11:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Today reliease 344 carore money
झांसी। लॉकडाउन के चलते महानगर में थमा विकास का पहिया अब घूमेगा। बुधवार को नगर निगम की कार्यकारिणी समिति की बैठक में 344 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी की संभावना है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए तमाम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम में वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए बजट का अनुमोदन बुधवार को बैठक में किया जाएगा। इसे लेकर मंगलवार को पूरे दिन नगर निगम में तैयारियां चलती रहीं। अधिकारी कार्यकारिणी समिति की ओर से सौंपे गए सवालों की सूची का मंथन करने में जुटे रहे। बैठक में बजट के अनुमोदन के साथ छह मार्च को हुई निविदाओं के पूल होने, गोशाला में गोवंश के लिए किए गए भूसा, चारे और बरसीम के टेंडर, निविदाओं से आगणन से 15 फीसद कम की निविदा पर विचार करने की शर्त हटाने, कोविड-19 में जनता को दी गईं सुविधाओं पर हुए खर्च और कार्यप्रणाली, निर्माण कार्यों की पेंडेंसी, भरण पोषण भत्ता देने, आउटसोर्सिंग पर लगे कर्मचारियों के मानदेय और उनके कार्यों, सफाई कर्मचारियों के स्थानांतरण को लेकर भी चर्चा की जाएगी। कार्यकारिणी समिति ने बैठक को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। महापौर रामतीर्थ सिंघल ने बताया कि बैइक सुबह 11 बजे शुरू होगी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed