फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   today carrier counceling in bu

छात्रों की कॅरियर काउंसलिंग करेंगे बीयू के विषय विशेषज्ञ

Wed, 04 Apr 2018 02:07 AM IST
amarujala
amarujala Updated Wed, 04 Apr 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
today carrier counceling in bu
bu, jhansi news - फोटो : demo
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंपस कोर्सों में प्रवेश बढ़ाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। बुधवार को बीयू के गांधी ऑडिटोरियम में हाल ही में 12वीं पास हुए एवं इंटरमीडिएट में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को बुलाया गया है। बीयू के विषय विशेषज्ञ शिक्षक छात्रों की कॅरियर काउंसलिंग करेंगे।
विज्ञापन


पहले बोर्ड और फिर कॉलेज स्तर पर लगभग नकलविहीन परीक्षा कराने में सफलता तो जरूर मिली है लेकिन रिजल्ट कम आने की संभावना के चलते अब शिक्षण संस्थानों में प्रवेश का ग्राफ भी गिर सकता है। ऐसी आशंका के मद्देनजर बीयू ने प्रवेश का ग्राफ बढ़ाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे विभागीय शिक्षकों को स्कूलों में जाकर कैंपस कोर्सों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के निर्देश पहले ही दे चुके हैं। अब बुधवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे गांधी ऑडिटोरियम में हाल ही में 12वीं पास हुए और 11वीं से इंटरमीडिएट में प्रवेश पाए विद्यार्थियों को कॅरियर काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। बीयू के विषय विशेषज्ञ विद्यार्थियों को विज्ञान, कला, वाणिज्य संकाय से संबंधित कोर्सों की जानकारी देंगे। उन्हें कोर्स का स्कोप और प्लेसमेंट के बारे में भी बताया जाएगा। छात्र भी शिक्षकों से सवाल-जवाब कर सकेंगे।
विज्ञापन


इस बार चार परीक्षा केंद्र
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कैंपस कोर्सों के लिए प्रवेश परीक्षा 10 जून को होगी, जिसका परिणाम 15 जून को आएगा। इस बार परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। झांसी के अलावा लखनऊ, गोरखपुर और गाजियाबाद में भी छात्र-छात्राएं परीक्षा दे सकेंगे। मालूम हो कि कई वर्ष पहले भी बीयू ने झांसी के अलावा कुछ केंद्रों पर परीक्षा कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीधे प्रवेश 16 से शुरू
कैंपस कोर्सों में सीधे प्रवेश 16 अप्रैल से पांच जुलाई तक चलेंगे, जबकि कॉलेज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण चार जून से 30 जून तक होंगे। कॉलेजों में स्नातक व स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए एक जुलाई तक सूची उपलब्ध करानी होगी। बीयू कोर्सों के लिए काउंसलिंग 20 से 30 जून तक चलेगी। कॉलेजों के प्रथम वर्ष में ऑनलाइन प्रवेश कंफर्मेशन दो से सात जुलाई तक किए जाएंगे। एक से नौ जुलाई तक बीयू व कॉलेजों में स्तानक द्वितीय व तृतीय, बीएससी कृषि द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ अथवा स्नातकोत्तर द्वितीय, बीएएमएस (आयुर्वेद) में प्रवेश चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed