फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Today, 4.45 lakh candidates will appear for the B.Ed. examination at 1,011 centers.

Jhansi News: आज 1011 केंद्रों पर बीएड की परीक्षा देंगे 4.45 लाख अभ्यर्थी

Sun, 31 May 2026 02:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Today, 4.45 lakh candidates will appear for the B.Ed. examination at 1,011 centers.

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित बीएड की प्रवेश परीक्षा रविवार को दो पालियों में 1011 केंद्रों पर होगी। इसमें 4.45 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। सबसे ज्यादा कला संकाय के अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। 72 जनपदों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बीएड की पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक चलेगी। सबसे ज्यादा कला संकाय के 2,77,211 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं, विज्ञान संकाय के 1,40,253, वाणिज्य संकाय के 23,487 और कृषि संकाय के 4007 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे।
कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि शिक्षकों को भौतिक सत्यापन से लेकर गोपनीय सामग्री की निगरानी के लिए बॉडी वॉर्न कैमरे उपलब्ध कराए गए हैं। किसी कमरे में नियत परीक्षार्थियों और कक्ष निरीक्षकों से अधिक संख्या होती है या फिर 20 मिनट तक कक्ष में कोई गतिविधि नहीं होती है तो अलर्ट आएगा। 50 फीसदी से कम किसी परीक्षार्थी के चेहरे का मिलान नहीं हुआ तो बायोमेट्रिक से पहचान कराई जाएगी।
विज्ञापन

00


पुरुषों की तुलना में एक लाख ज्यादा महिला अभ्यर्थी
बीएड की प्रवेश परीक्षा में पुरुषों की तुलना में एक लाख ज्यादा महिला अभ्यर्थी हैं। बताया गया कि इस बार 1,72,297 पुरुष और 2,72,659 महिला अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगी। दो ट्रांसजेंडर भी परीक्षा देंगे। कुल अभ्यर्थियों में 2448 दिव्यांग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed