फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   tobbaco killes injurius to helth

तंबाकू खाने से हो रहे हैं असाध्य रोग

Sat, 01 Jun 2019 01:17 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sat, 01 Jun 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
tobbaco killes injurius to helth
tobacco - फोटो : demo
झांसी।  विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला चिकित्सालय और विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं क ी ओर से अगल-अलग कार्यक्रम किए गए। इसमें वक्ताओं ने कहा कि तंबाकू के उपयोग से कैंसर, हृदय रोग सहित कई असाध्य रोग होते हैं। तंबाकू और सिगरेट छोड़ें और दूसरों को भी जागरूक करें।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी के सभागार में मुख्य अतिथि मेडिकल कालेज के डा. मर्धुमय शास्त्री ने कहा कि 85 प्रतिशत फे फड़े का कैंसर तंबाकू खाने से होता है। डा. प्रतीक गुबरेले ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर तंबाकू का सेवन करता है, तो उसके खिलाफ 1800110456 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। बैठक में चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रभारी अपर निदेशक डा. रेखा रानी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुशील प्रकाश, डा. डीएस गुप्ता, अजय मदान मौजूद रहे। प्रगति रथ संस्था ने ग्राम लाडपुर में गोष्ठी कर ग्रामीणों को तंबाकू के दुष्प्रभाव बताए। इस अवसर पर प्रमोद कुमार, जरीना खातून, हुमा कौसर मौजूद रहीं। स्वास्थ्य विभाग ने नारायण बाग में स्वास्थ्य शिविर लगाया। इसमें 73 व्यक्तियों को तंबाकू छोड़ने का परामर्श दिया। इसके अलावा 232 व्यक्तियों का ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर की जांच की गई। इस अवसर पर जितेंद्र रजक, पंकज तिवारी, राजा प्रताप, शालिनी, प्रवीण सेन मौजूद रहे। आईएमए भवन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की गोष्ठी में अध्यक्ष डा. रमेश चंद्रा, चेयरपरसन डा. जेपी पुरोहित, डा. विनोद साहू, डा. जितेंद्र यादव, डा. अनु निगम ने एलर्जिक राइनिटिस व अस्थमा पर व्याख्यान दिए। युवा शक्ति संगठन के अजीत राय, सागर राय, विष्णु शिवहरे, संजय पटवारी, डा. सुनील तिवारी ने इलाइट चौराहा पर लोगों को धूम्रपान न करने की शपथ दिलाई और गुटखा, तंबाकू व सिगरेट का दहन किया। यंग्य अग्रवाल मारवाड़ी संघ के मुकेश सिंघल, राहुल गोस्वामी, अनेश अग्रवाल ने लोगों को तंबाकू के दुष्प्रयोग बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed