फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   To remove the troubles and tribulations of the devotees, Vighbhabhanharta Ganesha from house to house

झांसी : भक्तों के दूर करने कष्ट और क्लेश, घर-घर विराजे विघ्नहर्ता गणेश

Sat, 11 Sep 2021 04:04 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 11 Sep 2021 04:04 PM IST
सार

 महानगर में शुक्रवार को गणेश चतुर्थी पर्व के साथ ही गणेश उत्सव प्रारंभ हो गए। श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों और मंदिरों में भगवान गजानन की मनोहारी मूर्तियां विराजमान की। पूजा अर्चना कर एक दूसरे को बधाईयां दी। 


 

विज्ञापन
To remove the troubles and tribulations of the devotees, Vighbhabhanharta Ganesha from house to house
घर- घर विराजे वप्पा। -------- श्रीगणेश महोत्सव को ले्कर नगर के लोगों में खासा उत्साह

विस्तार

महानगर में शुक्रवार को गणेश चतुर्थी पर्व के साथ ही गणेश उत्सव प्रारंभ हो गए। सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देवता माना जाता है। भगवान गणेश की भक्ति करने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। भादों शुक्ल पक्ष की चतुर्थी शुक्रवार को गणेश पूजा को लेकर युवा व बाल भक्तों में विशेष उत्साह नजर आया।
विज्ञापन


घरों और मंदिरों में आकर्षक झांकियां सजाई गईं। विधि विधान से भगवान की दिव्य मूर्ति प्रतिष्ठापित की। महाराष्ट्र समाज के गणेश मंदिर में अथर्वशीर्ष का पाठ किया गया और भगवान को मोदक का प्रसाद अर्पण किया गया। इधर बड़ा बाजार स्थित कमल के फूल पर विराजे भगवान गणेश का श्रद्धालुओं ने मोहक शृंगार किया। पूजा अर्चना के बाद भव्य आरती की गयी।
विज्ञापन


इधर ऐतिहासिक किला स्थित गणेश जी के मंदिर में भक्तों ने दर्शन किये। इससे पहले सुबह से ही लेकर देर शाम तक कई श्रद्धालु अपने परिवार के साथ वाहनों पर गणेश जी की प्रतिमाएं ले जाते दिखे। जयकारे लगाते बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। गणेश उत्सव जलझूलनी एकादशी तक मनाया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा ब्राह्मण महासंघ की ओर से किला स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं ने शृंगार कर महाआरती की। भगवान को मोदक का प्रसाद अर्पण किया गया।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा, एमएलसी रमा निरंजन, नगर विधायक रवि शर्मा, रवीश त्रिपाठी मौजूद रहे। सोशल मीडिया पर गणेश चतुर्थी का पर्व छाया रहा। सुबह से लेकर रात तक गणेश उत्सव की शुभकामनाएं वायरल होती रहीं। इसके अलावा मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर सहित कई अन्य गणेश मंदिरों के दर्शन किये। लोगों ने अपने घरों में प्रतिष्ठापित किए भगवान गणेश के दर्शन सोशल मीडिया पर कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed