फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   to make smart road pipeline shifted

‘स्मार्ट सड़क’ बनाने के लिए पाइपलाइनें हटेंगी

Mon, 03 Dec 2018 01:15 AM IST
jhansi
jhansi Updated Mon, 03 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
to make smart road pipeline shifted
स्मार्ट झांसी - फोटो : demo
 रिसाला चुंगी से गल्ला मंडी होते हुए बकरा मंडी तक की सड़क ‘स्मार्ट’ होगी। इस सड़क से पाइपलाइनें शिफ्ट होंगी। ग्वालियर रोड पर भी पाइपलाइन शिफ्ट की जाएगी। इसके लिए टेंडर हो गया है। दस दिसंबर से काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

गल्ला मंडी रोड पर बायीं ओर की सड़क का काम पूरा हो गया है, जबकि दायीं ओर की सड़क का काम पाइपलाइन शिफ्ट करने में देरी के चलते लटक गया था। जलसंस्थान के पास बजट की कमी थी। इसे देखते हुए अब नगर निगम ने दो करोड़ रुपये जल संस्थान को दे दिए हैं। इस धनराशि से पाइपलाइन शिफ्ट होगी।
विज्ञापन

 वहीं ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग से पाल कॉलोनी तक सड़क चौड़ीकरण के दौरान यहां पड़ी पानी की पाइपलाइन के जर्जर होने के कारण इसे भी बदला जाएगा, ताकि बार-बार लीकेज होने से सड़क न खोदनी पड़े। यहां डिवाइडर बनाने का काम लगभग पूरा होने वाला है। इसके अलावा डामरीकरण का अंतिम कोट होगा और स्ट्रीट लाइट के खंभे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेडीए का भी है पेच
ग्वालियर मार्ग पर तीन पाइपलाइन हैं। जल संस्थान इन तीनों को नए तरीके से शिफ्ट करना चाह रहा है। इसमें से पानी की एक लाइन जेडीए से जुड़ी है। जल संस्थान चाहता है कि जेडीए यदि पैसा दे दे तो काम एक बार में निपट जाएगा। इसलिए विभाग ने जेडीए से पैसे मांगे हैं।

काम नहीं तो एफआईआर
दोनों सड़कें जल्द तैयार होनी हैं। यदि पाइपलाइन की शिफ्टिंग के काम में किसी तरह की हीला-हवाली होती है तो जल संस्थान के अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे।

- प्रताप सिंह भदौरिया, नगर आयुक्त।

गल्ला मंडी सड़क पर पाइपलाइन शिफ्ट की जाएगी और ग्वालियर मार्ग पर दतिया गेट फिल्टर से पहूज नदी तक पाइपलाइन शिफ्ट होगी। इसकी खासियत होगी कि नई पाइपलाइन सड़क किनारे डाली जाएगी, इससे सड़क उखाड़ने से बचेगी। दोनों सड़कों पर पानी की लाइन शिफ्ट करने के लिए टेंडर डाले जा चुके हैं। प्रक्रिया 10 दिसंबर तक पूरी हो जाएगी। इसी के साथ काम भी शुरू कर दिया जाएगा।
- कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed