फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   To increase the income, the transport department will increase the number of buses

आय बढ़ाने के लिए परिवहन विभाग बढ़ाएगा बसों की संख्या

Fri, 17 Sep 2021 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
To increase the income, the transport department will increase the number of buses
झांसी। घटती आय को बढ़ाने के लिए परिवहन विभाग बसों की संख्या बढ़ाने जा रहा है। मध्य प्रदेश में बसों को चलाने के लिए प्रदेश मुख्यालय को प्रस्ताव भेज दिया गया है। आदेश आते ही बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते शासन के निर्देश पर मार्च 2020 से संपूर्ण बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। कोविड- 19 का असर कम होने के बाद शासन ने कोविड प्रोटोकाल के तहत बसों के संचालन को अनुमति दे दी थी। धीरे- धीरे इसे बढ़ाते हुए अब सीट की संख्या के मुताबिक सवारियों को ले जाने की अनुमति दे दी। इसके साथ ही अंतरराज्यीय बसों का संचालन भी बीते जुलाई माह से शुरू कर दिया गया, मध्य प्रदेश के लिए बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका था। इस संबंध में आरएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि अभी तक मध्य प्रदेश से होकर आगरा, प्रयागराज, दिल्ली, बरेली आदि बसें ही चल रही थीं जिनसे ग्वालियर, दतिया और इस रूट पर आने वाले मध्य प्रदेश क्षेत्र के यात्री ही यात्रा कर पा रहे थे। प्रस्ताव पर आदेश आते ही मध्य प्रदेश के अन्य भागों में भी बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed