{"_id":"6a4c1073139fae29d70938ef","slug":"tin-shed-collapses-after-lightning-strikes-house-five-people-injured-jhansi-news-c-420-1-sjhs1002-9268-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मकान पर बिजली गिरने से टिनशेड ध्वस्त, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मकान पर बिजली गिरने से टिनशेड ध्वस्त, पांच लोग घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। ग्राम लावन में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात बारिश के दौरान एक मकान पर बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बिजली गिरने से कमरे के ऊपर लगा लोहे का टिनशेड टूटकर नीचे आ गिरा। मलबे की चपेट में आने से कमरे में सो रहे परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, चेतराम झा मोंठ स्थित विश्वकर्मा मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं और अधिकांश समय वहीं रात्रि विश्राम करते हैं। कुछ दिन पहले उनके पुत्र माताप्रसाद के बच्चे का जन्मदिन होने के कारण रिश्तेदार भी घर आए हुए थे। घटना के समय कमरे में माताप्रसाद (40), उनकी पत्नी नेहा (35), पुत्री देविका (10) तथा भोपाल निवासी उनके साले संतोष और साली राधिका सो रहे थे।
रात करीब एक बजे तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी। इसी दौरान मकान के टिनशेड पर बिजली गिर गई। तेज धमाके के साथ टिनशेड टूटकर कमरे में गिर पड़ा। हादसे में कमरे में सो रहे सभी लोग मलबे और बारिश के पानी की चपेट में आकर घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
गृहस्वामी चेतराम ने बताया कि हादसे में करीब पांच क्विंटल गेहूं, बर्तन, कपड़े समेत घरेलू उपयोग का अन्य सामान भी नष्ट हो गया। टिनशेड टूटने से कमरे में पानी भर गया, जिससे काफी सामान खराब हो गया। सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल हेमंत राजपूत मौके पर पहुंचे और क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की। रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
ग्रामीणों को आशंका है कि मकान पर लगे टिनशेड और सोलर पैनल के कारण वहां बिजली गिरी। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।