फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tighten the screws on Laprwahon

लापरवाहों पर कसा शिकंजा

Thu, 19 Nov 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो झांसी
ब्यूरो झांसी Updated Thu, 19 Nov 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
झांसी। हाउस टैक्स के निर्धारण के लिए हो रहे सर्वे में लापरवाही बरतना टैक्स विभाग के 16 कर्मियों पर भारी पड़ गया है। अपर नगर आयुक्त ने छह कर्मियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने की संस्तुति की है, जबकि दस को चेतावनी दी है।
विज्ञापन


शासनादेश के अनुसार अप्रैल 2014 से लागू हुई नई हाउस टैक्स नीति के तहत लोगों को अपने कर का स्वयं ही निर्धारण करना था। तय समय सीमा के बाद जिन लोगों ने स्वकर का निर्धारण नहीं किया था, उनका घर-घर जाकर सर्वे करने का निर्देश टैक्स विभाग के कर्मचारियों को दिया गया था। नगर निगम में छह कर अधीक्षक व 15 कर संग्राहक कार्यरत हैं। सभी को चार-चार वार्डों की जिम्मेदारी देकर सर्वे करने को कहा गया था। लेकिन, तय समय सीमा में सभी ने अपना काम पूरा नहीं किया।
विज्ञापन


बुधवार को नगर निगम में कर विभाग की बैठक में अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह ने सिर्फ एक वार्ड का सर्वे करने वाले पांच कर संग्राहक व एक कर अधीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने की संस्तुति नगर आयुक्त से की है। दो वार्डों का सर्वे करने वाले दो कर अधीक्षक व चार कर संग्राहक को कड़ी चेतावनी तथा तीन वार्ड का सर्वे करने वाले तीन कर संग्राहक व एक कर अधीक्षक को चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही कार्य पूरा न होने पर संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed