फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tibet market decorated with warm clothes

गर्म कपड़ों से गर्माया बाजार, सज गया तिब्बत बाजार

Tue, 14 Dec 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Tibet market decorated with warm clothes
झांसी। ठंड शुरू होते ही गर्म कपड़ों का बाजार सजने लगा है, सीपरी और शहर के अलावा कई जगह गर्म कपड़ों की दुकानें लग चुकी हैं। तिब्बती बाजार में भी नए डिजाइन और स्टाइलिश जैकेट, शॉल, पोचू, कुर्ती और हुडी के अलावा स्वेटर और बच्चों के लिए भी ढेरों डिजाइन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

तिब्बत बाजार इलाइट चौराहे पर सजा है। लोग हर साल इसका इंतजार करते हैं। डिजाइन और क्वालिटी के मामले में लोगों की भीड़ यहां हर बार जुड़ती है। पोचू, मखमल जैके ट और स्वेटर महिलाओं को आकर्षित कर रही।। बुने हुए मफलर, मोजे लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। इसके अलावा मोजे लोगों को लुभा रहे हैं।
विज्ञापन

इसमें जैकेट 1130 से 2400
हॉफ जैकेट 970 से 1600
स्वेटर 500 से 1630
महिला जैकेट 1060 से 1580
कुर्ती 570 से 1600
पोचू 560 से 700
शॉल 400 से 970
स्वेटर 400 से 1570
बेबी साफ्ट जैकेट 800 से 940
हम ज्यादातर हिमाचल प्रदेश और पंजाब से कपड़े लेकर आते हैं। टोपी, मोजे और मफलर हाथ से बुने वाले भी लेकर आए हैं। चौपल, विक्रे ता
मैं हर साल यहीं से जैकेट खरीदती हूं। मखमली जैकेट और मफलर मुझे बहुत पंसद आई थी जो मैंने खरीद भी ली है। रौली राजा, ग्राहक
स्वेटर और जैकेट की कलर और क्वालिटी तो बहुत अच्छी है। पिछली बार से अब के रेट में और बाहर के रेट में थोड़ा अंतर है। नेहा, ग्राहक
बाजार के जैकेट के रेट से यहां के रेट थोड़े ज्यादा हैं। लेकिन क्वालिटी और डिजाइन के मामले में कपड़े बहुत अच्छे है। प्रदीप, ग्राहक
मुझे तो बाजार के लगने का हमेशा इंतजार रहता है। लेकिन डिजाइन और कलर का कोई मुकाबला नहीं। अनीस, ग्राहक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed