{"_id":"614b64158ebc3e01f92638ad","slug":"three-women-stolen-gold-kangan-worth-six-lakhs-from-a-jawellery-shop-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर चोरनियां: सराफा की दुकान से तीन महिलाओं ने उड़ाए छह लाख के कंगन, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शातिर चोरनियां: सराफा की दुकान से तीन महिलाओं ने उड़ाए छह लाख के कंगन, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी
Wed, 22 Sep 2021 10:42 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 22 Sep 2021 10:42 PM IST
सार
कारोबारी अंकित के मुताबिक चोरी हुए कंगन करीब 122-130 ग्राम का था। इसकी कीमत करीब छह लाख है। इंस्पेक्टर नवाबाद के मुताबिक मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी जिला पंचायत भवन के पास स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान से तीन शातिर महिलाओं ने करीब छह लाख कीमत के चार सोने के कंगन उड़ा दिए। शाम को कंगन चोरी होने की बात मालूम चलाने पर कारोबारी के होश उड़ गए। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर तीनों महिलाएं कंगन ले जाती हुईं नजर आईं। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी वहां पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के निवासी अंकित गुप्ता की जिला पंचायत भवन के पास सराफ की बड़ी दुकान है। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर करीब एक से दो बजे के बीच तीन महिलाएं उनकी दुकान पर आईं। इनमें दो महिलाएं काफी पढ़ी-लिखी दिख रही थीं। इन महिलाओं ने मास्क लगाया हुआ था। इन्होंने सोने के कंगन दिखाने को कहा। महिला स्टॉफ ने इनको कई सारे कंगन दिखाए। करीब आधे घंटे तक तीनों महिलाएं तमाम कंगन देखती रहीं। इसके बाद कंगन पसंद नहीं आने की बात कहकर तीनों दुकान से बाहर निकल गईं। उस दौरान ग्राहक भी दुकान में मौजूद थे। शाम करीब पांच बजे जब स्टॉक मिलाया गया तब चार कंगन कम मिले। यह देखकर कर्मचारियों के होश उड़ गए। तुरंत दुकान के भीतर लगा सीसीटीवी कैमरा खंगाला गया। उसमें वही तीन महिलाएं बड़ी सफाई से कंगन अपने साथ ले जाती हुई दिखाई पड़ीं।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में दिखाई पड़ा कि क्रीम कलर का सूट पहनकर आई महिला ने बड़ी सफाई ने कंगन अपने बगल में लाल सूट पहनकर बैठी महिला को थमा दिया। इसके कुछ देर तक तीनों महिलाएं सेल्स गर्ल्स से बात करती हुई दिखाई पड़ीं। इसके बाद तीनों ही वहां से चली गईं।
विज्ञापन
कारोबारी अंकित ने इसकी सूचना तुरंत नवाबाद पुलिस को दी। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भी आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। अंकित के मुताबिक चोरी हुए कंगन करीब 122-130 ग्राम का था। इसकी कीमत करीब छह लाख है। इंस्पेक्टर नवाबाद के मुताबिक मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।