फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   three person quarantine

ललितपुर के डॉक्टर के बेटे समेत तीन को किया गया क्वारंटीन

Mon, 20 Apr 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
three person quarantine
three person quarantine
झांसी। दिल्ली से लौट रहे ललितपुर के डॉक्टर के बेटे समेत तीन लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटीन कर दिया। इन लोगों ने क्वारंटीन न होने के लिए तमाम सिफारिश लगाई लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई।
विज्ञापन

ललितपुर के डॉक्टर के बेटे समेत तीन लोगों की दिल्ली से लौटने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिली थी। विभाग ने चिरुला बॉर्डर पर तीनों को रोक दिया। इस पर तीनों दिल्ली वापस लौटने की बात कहते हुए वहां से जाने लगे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अगर वह ललितपुर लौटते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। इस पर वह क्वारंटीन न करने के लिए सिफारिश लगाने लगे। अधिकारियों ने उनकी एक न सुनी और कहा कि कोरोना वायरस के इस संक्रमणकाल में वह लोग दूसरों के लिए भी खतरा बन सकते हैं। ऐसे में क्वारंटीन करने के बाद जांच कराए बिना नहीं जाने दिया जाएगा। बाद में तीनों को पैरामेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन कर दिया।
विज्ञापन

विदेश से झांसी लौटे 117 की हो चुकी स्क्रीनिंग
झांसी। विदेश से झांसी लौटे 117 लोगों की स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्क्रीनिंग हो चुकी है। किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं। इससे अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन, अमेरिका, इटली समेत कई देशों से 117 लोग झांसी लौटे हैं। भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ने के बाद एयरपोर्ट से इनकी सूचना शासन को दी गई। इसके बाद शासन ने स्वास्थ्य महकमे को इनकी जानकारी देते हुए स्क्रीनिंग करने के लिए कहा। कुछ में वायरल के लक्षण मिले तो कुछ में नहीं। इस पर डॉक्टरों ने लगातार 14 दिनों तक फोन पर सभी से जानकारी जुटाई। बताया गया कि अब सभी की 14 दिनों की मॉनीटरिंग पूरी हो चुकी है और किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं।

25 की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज और पैरामेडिकल कॉलेज में भर्ती किए गए 25 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह सभी झांसी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले हैं। इनमें से कुछ देश के विभिन्न हिस्सों से लौटे हैं तो कुछ में वायरल के लक्षण हैं। वहीं कई अन्य लोगों की जांच अभी लगी हुई है। सोमवार तक इनकी रिपोर्ट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed