{"_id":"5d508c7c8ebc3e6cab1f7bd8","slug":"three-people-died-in-road-accident-jhansi-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में घायल तीन ने तोड़ा दम, पुलिस ने कराया पोस्टमॉर्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में घायल तीन ने तोड़ा दम, पुलिस ने कराया पोस्टमॉर्टम
Mon, 12 Aug 2019 03:16 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 12 Aug 2019 03:16 AM IST
विज्ञापन
शव (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में घायल तीन लोगों ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
थाना बबीना के सुनरयाना निवासी वीरेंद्र सोनी (44) सराफा कारोबारी थे। शनिवार को वे बाइक पर सवार होकर काम से करैरा गए थे। देर शाम बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी रक्सा इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां रविवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, ललितपुर के पटसेमरा निवासी मुन्ना चौबे (50) खेती करते थे। शुक्रवार को वे ललितपुर आए थे। यहां से वापस लौटते समय ढोरा बाजार के पास वाहन की टक्कर से घायल हो गए थे। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था, जहां रविवार को उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
इधर, महोबा के स्टेशन रोड स्थित बजरिया निवासी बद्री प्रसाद (62) छह अगस्त को लाड़पुरा स्थित रिश्तेदारी में गए थे। यहां से पैदल आते समय एक वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए थे। गंभीर हालत में उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जहां आज उनकी भी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।