फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three pairs of summer special trains will run from Mumbai to Pune.

Jhansi News: मुंबई से पुणे के बची चलेंगी तीन जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

Wed, 24 Apr 2024 05:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Three pairs of summer special trains will run from Mumbai to Pune.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। गर्मी में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मुंबई, पुणे और छपरा के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगीं। इस रूट पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ने से रेलवे ने यह निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का संचालन अप्रैल माह से आरंभ कर दिया जाएगा। अधिकांश ट्रेनों का संचालन जून माह तक होगा।
झांसी से पुणे के बीच समर स्पेशल गाड़ी संख्या (01924) का संचालन 29 जून तक होगा। यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को रवाना होगी और कुल 11 फेरे लगाएगी। झांसी स्टेशन से दोपहर 12:50 बजे चलकर ललितपुर, बीना, विदिशा, भोपाल से इटारसी के रास्ते दूसरे दिन दोपहर 11:35 बजे पुणे पहुंचेगी। वहीं, पुणे स्टेशन से गाड़ी संख्या (01923) प्रत्येक शनिवार को रवाना होगी। यह गाड़ी 30 जून तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन शाम चार बजे रवाना होकर उन्हीं रास्तों से होते हुए दूसरे दिन दोपहर एक बजे झांसी स्टेशन आएगी। मुंबई के लिए भी दो जोड़ी स्पेशल गाड़ी चलाई जा रहीं हैं।
विज्ञापन

ग्वालियर से बरौनी के बीच एक जोड़ी समर ट्रेन (04137/04138) चलेगी। यह ट्रेन जून माह तक चलेगी और 21 फेरे लगाएगी। प्रयागराज से निजामुद्दीन के बीच भी समर ट्रेन चलेगी। प्रयागराज (04123) से प्रत्येक बुधवार एवं रविवार रवाना होगी। चित्रकूट के रास्ते झांसी आएगी। यहां से ग्वालियर, मथुरा होते हुए निजामुद्दीन जाएगी। इसका संचालन एक जुलाई तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी से छपरा के बीच भी समर ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन 24 अप्रैल से 26 जून तक चलेगी। यह कुल 10 चक्कर लगाएगी। झांसी से मोंठ, उरई, लखनऊ के रास्ते यह गाड़ी गोरखपुर से छपरा पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार को रवाना होगी। यह गाड़ी भी कुल दस चक्कर लगाएगी। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक अभी अन्य समर स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed