फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three member committee will investigate salary discrepancy of sanitation workers

Jhansi News: सफाई कर्मचारियों की वेतन विसंगति की जांच करेगी तीन सदस्यीय कमेटी

Sat, 13 Apr 2024 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Three member committee will investigate salary discrepancy of sanitation workers
उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने उठाया मामला, नगर आयुक्त ने दिए कमेटी गठित कर जांच के निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नगर निगम में नियमित सफाई कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों का मामला तूल पकड़ने लगा है। लेखा विभाग पर अनियमितता के आरोप लग रहे हैं। इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारी शुक्रवार को नगर आयुक्त से मिले। नगर आयुक्त ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष अशोक प्याल तथा अन्य पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त से मुलाकात कर इस मामले की जांच कराने की मांग की। अशोक प्याल ने कहा कि एक ही समय में नियुक्त कर्मचारियों के वेतन में अंतर है, जिसकी जांच होनी चाहिए। नगर आयुक्त ने पूरे मामले को समझने के बाद जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। अपर नगर आयुक्त के निर्देशन में गठित कमेटी में नगर स्वास्थ्य अधिकारी और लेखा अधिकारी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन



वेतन विसंगतियों का मामला जानकारी में आया है। इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की जाएगी। कमेटी की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सत्य प्रकाश, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed