फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three Girls of Jhansi became umpires and scorers

UP: झांसी की तीन बेटियां बनीं अंपायर और स्कोरर, यूपीसीए की सूची में दर्ज कराया नाम, जानें उनके बारे में

Thu, 11 Jul 2024 02:24 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 11 Jul 2024 02:24 PM IST
सार

कानपुर में आयोजित कार्यशाला में 35 क्रिकेट खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें झांसी की तीन क्रिकेट खिलाड़ी भी शामिल हुईं थी। बीसीसीआई की ओर से अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी ने प्रतिभागियों को तकनीकी जानकारियां दीं।

विज्ञापन
Three Girls of Jhansi became umpires and scorers
झांसी की बेटियां यूपीसीए की सूची में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यहां की तीन बेटियां अब क्रिकेट के मुकाबलों में अंपायर और स्कोरर की भूमिका निभाएंगी। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के तत्वावधान में कानपुर के कमला क्लब स्थित डॉ. गौरहरि सिंघानिया प्रेक्षागार में पांच से नौ जुलाई तक चार दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई थी। इसमें 35 महिला अंपायर ओर स्कोरर को यूपीसीए की सूची में शामिल किया गया है। इसमें झांसी की तीन महिला क्रिकेटरों का भी चयन किया गया है।

विज्ञापन

चयनित खिलाड़ियों में झांसी के नारायण बाग निवासी राम जी मिश्रा की पुत्री विश्व मोहिनी मिश्रा का भी चयन किया गया है। मोहिनी मिश्रा ने पांच राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन के साथ ही कई प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन किया है। वर्तमान में वह आगरा के रेलवे अस्पताल में कार्यालय सहायक के पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं खातीबाबा के रहने वाले रेलवे के सेवानिवृत्त केशव देव शर्मा की पुत्री अदिति शर्मा ने भी कार्यशाला में प्रतिभाग किया था। कार्यशाला में अंतरराष्ट्रीय अंपायरों ने खेल की बारीकियों से रूबरू कराया। नई बस्ती निवासी की रहने वाली शैफाली शर्मा ने कार्यशाला में प्रतिभाग कर भाग लिया था। 

विज्ञापन

नई बस्ती निवासी शैफाली शर्मा ने 20 से अधिक राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपने खेल का प्रदर्शन किया है। वर्तमान में वह नोएडा ने एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। जेडीसीए सचिव अजय मिश्रा ने बताया कि कानपुर में आयोजित कार्यशाला में 35 क्रिकेट खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें झांसी की तीन क्रिकेट खिलाड़ी भी शामिल हुईं थी। बीसीसीआई की ओर से अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी व स्कोरर पी जयपाल ने कार्यशाला में प्रतिभागियों को तकनीकी जानकारियां उपलब्ध कराईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed