फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three female fetuses thrown on the road by putting them in polythene, vehicles kept trampling

पॉलिथीन में डालकर सड़क पर फेंके तीन कन्या भ्रूण, रौंदती रहीं गाड़ियां

Tue, 30 Nov 2021 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Three female fetuses thrown on the road by putting them in polythene, vehicles kept trampling
झांसी। थाना नवाबाद अंतर्गत नई तहसील के पास सोमवार सुबह सड़क पर एक काली पॉलिथीन में तीन कन्या भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। तीनों भ्रूण को घंटो तक गाड़ियां रौंदती रहीं। लोगों ने भ्रूण देखे, तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों भ्रूण पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल कर भ्रूण फेंकने वाले की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

आरटीओ रोड से नई तहसील जाने वाली सड़क पर सागर गेट निवासी पुरुषोत्तम पुत्र दुर्गा प्रसाद की किराने की दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सुबह करीब सवा नौ बजे उन्होंने दुकान की साफ-सफाई की। इसके बाद वह मंदिर में दर्शन करने चले गए। थोड़ी देर बाद जब लौटकर आए तब सड़क पर एक काली पॉलिथीन पड़ी थी। आसपास तीन भ्रूण सड़क पर पड़े थे। वाहनों से कुचल जाने से भ्रूण क्षत-विक्षत हो गए थे। यह दृश्य देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए। वहां आसपास के लोग भी जमा हो गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में सीओ सिटी आरके राय, नवाबाद इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा, मंडी चौकी इंचार्ज कौशल किशोर मिश्रा समेत पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन, कोई भी कुछ नहीं बता सका। पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। दोपहर में तीनों भ्रूण का पोस्टमार्टम कराया गया। तीनों भ्रूण पांच-छह माह के हैं। तीनों ही कन्या भ्रूण हैं। उधर, पुलिस वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से इसे अंजाम देने वालों के बारे में पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

किन लोगों ने इन भ्रूण को यहां फेंका इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है।
राजेश कुमार राय, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed