फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three buses running on tourist permits seized

Jhansi News: टूरिस्ट परमिट पर दौड़ रहीं तीन बसें सीज

Wed, 17 Jul 2024 06:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
Three buses running on tourist permits seized
झांसी। मंगलवार तड़के तीन बजे आरटीओ और परिवहन निगम के अधिकारियों ने रक्सा टोल प्लाजा पर बसों की चेकिंग की। तीस से अधिक बसों की जांच में टूरिस्ट परमिट पर सवारियां ढोती मिलीं तीन बसों को सीज किया गया। चार ओवरलोड वाहन भी सीज किए गए। जबकि, तीन स्कूली बसों सहित पांच यात्री बसों का चालान किया गया।
विज्ञापन

डग्गामार वाहनों के साथ ही अनफिट स्कूली बसों के खिलाफ परिवहन विभाग ने अभियान शुरू किया है। विभाग ने चार टीमों का गठन किया है। मंगलवार को परिवहन विभाग और परिवहन निगम की टीमों ने रक्सा टोल प्लाजा पर बसों की जांच की। इस दौरान तीन स्लीपर बसों को सीज किया गया। नियमों को ताक पर रखकर चलने वाली पांच बसों के चालान किए गए। चार ओवरलोड ट्रक भी सीज करते हुए थाने के सिपुर्द किए गए।
विज्ञापन

दोपहर में स्कूलों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। परिवहन विभाग की शर्तें पूरी नहीं मिलने पर तीन स्कूली बसों के भी चालान किए गए। इस दौरान संभागीय परिवहन अधिकारी प्रभात पांडेय, एआरटीओ प्रवर्तन हेमचंद्र गौतम, पीटीओ सुरेंद्र अग्रवाल, रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार, एआरएम रामदास आदि मौजूद रहे। आरटीओ प्रभात पांडेय ने बताया कि डग्गामार बसों के साथ ही स्कूली बसों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। मंगलवार को तीन टूरिस्ट बसों के साथ चार ओवरलोड वाहन सीज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed