{"_id":"6431a8ffd47675c0fd0942a4","slug":"three-absconding-miscreants-injured-in-police-encounter-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-71242-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: फरार तीन बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: फरार तीन बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
विज्ञापन
झांसी। टोड़ीफतेहपुर के ढुरबई गांव में हुई डकैती कांड के फरार बदमाश शनिवार देर-रात पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में तीन बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को मऊरानीपुर भेजा गया है। उनके पास से लूट का डेढ़ लाख रुपये नकद और डेढ़ किलो चांदी व डेढ़ सौ ग्राम सोना बरामद हुआ है।
ढुरबई गांव के श्रवण कुमार वाजपेई के घर में 8 मार्च की आधी रात आठ सशस्त्र बदमाश घर में घुस आए थे। भवन स्वामी के मुताबिक बदमाश घर से नकदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत 65 लाख रुपये का माल लूट ले गए थे। पिछले माह हुई मुठभेड़ में पुलिस इस मामले में वांछित चार बदमाशों को पकड़ चुकी है। चार बदमाश फरार चल रहे थे। शनिवार आधी रात के बाद बड़वार झील के पास कुछ बदमाशों के मौजूद होने की सूचना पुलिस को मिली थी।
पुलिस को देखकर चारों बदमाश बाइक पर सवार होकर भागने लगे। पुलिस के पीछा करने पर बदमाश फायर करने लगे। जवाब में पुलिस ने गोलियां चलाईं। इसमें राजवीर गुर्जर (22), अरविंद गुर्जर (23) और सत्येंद्र सेन (27) गोली लगने से घायल हो गए। इनके साथ ही कुलदीप गौड़ (19) को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी बदमाश ग्वालियर के रहने वाले हैं। एसपी आरए गोपीनाथ सोनी के मुताबिक बदमाशों ने डकैती कांड में शामिल होने की बात मानी है। इनमें से राजवीर एवं अरविंद पर 25-25 हजार का इनाम है। बदमाशों के पास से डकैती कांड में लूटी गई नकदी समेत जेवरात बरामद किए गए हैं।