{"_id":"6647b95713db94ace3069464","slug":"threatened-to-disfigure-face-by-pouring-acid-two-named-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-317212-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: तेजाब डालकर चेहरा बिगाड़ने की दी धमकी, दो नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: तेजाब डालकर चेहरा बिगाड़ने की दी धमकी, दो नामजद
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार के पाल कॉलोनी निवासी विवाहिता ने धोखा देकर शादी रचाने, विरोध करने पर चेहरे पर तेजाब डालकर जला देने की धमकी देने के आरोप में दो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति की 1999 में मृत्यु हो चुकी। उसके तीन बच्चे हैं। उनका लालन-पालन करके के लिए वह घर के पास ही बर्तन की दुकान चलाती है। उससे सुदीप गोस्वामी और उसकी मां सुधा पुरी ने मेल जोल बढ़ाया। उसकी मां ने सुदीप से शादी कर लेने को कहा। उसकी बातों में आकर उसने सुदीप से मंदिर में शादी रचा ली लेकिन, कुछ दिनों बाद उसने सुदीप को एक युवती के साथ बात करते हुए पकड़ा। इसका जब उसने विरोध किया तब वह उसे धमकाने लगा। परेशान होकर उसने आत्महत्या तक करने की कोशिश की। पुलिस ने उसकी तहरीर के आधार पर सुदीप एवं उसकी मां सुधा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ब्यूरो