फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Thousands hands raised in prayer to God

खुदा की इबादत में उठे हजारों हाथ

Sat, 26 Sep 2015 12:15 AM IST
झांसी
झांसी Updated Sat, 26 Sep 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Thousands hands raised in prayer to God

झांसी। शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने महानगर की ईदगाह व मस्जिदों में नमाज अदा कर खुदा से देश में अमन - चैन की दुआ मांगी।  वहीं, लोगों ने एक- दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी।

विज्ञापन


महानगर में सुबह से ही मुस्लिम समाज के युवा, बुजुर्ग, बच्चे ईदगाह पर पहुंचना शुरू हो गए। निर्धारित समय पर ईदगाहों व मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी गई। पठौरिया स्थित बड़ी ईदगाह पर मुफ्ती साबिर कासमी ने नमाज अदा करायी। उन्होंने अपनी तकरीर में कहा कि कुर्बानी देना प्रत्येक धर्म में है। कुर्बानी सिर्फ जानवरों की नहीं, बल्कि अल्लाह के समक्ष प्रत्येक मर्द व औरत को अपनी सबसे प्यारी चीज की देनी पड़ती है, जो आवश्यक है। अल्लाह हमारे गुनाहों को माफ कर हमारी कुर्बानियों को कबूल करे। इस दौरान उन्होंने देश में अमन चैन की दुआ मांगी। 

विज्ञापन


ईद की नमाज के उपरांत मुबारकबाद देने का क्रम शुरू हो गया। सपा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र दुबे, नगर मजिस्ट्रेट आर पी मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर कल्याण सिंह, सीओ सिटी अवधेश कुमार, कोतवाल जेपी यादव, नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह, सपा जिलाध्यक्ष सुदेश पटेल, मदन लाल अहिरवार, चंद्र दत्त गौतम, सीताराम कुशवाहा, हाजी अशफाक, मंसूर अहमद मंसूरी, सुदर्शन शिवहरे, भूपेंद्र आर्य, रवीश त्रिपाठी, अजीत राय, डा. मकसूद इलाही, याकूब अहमद मंसूरी, बंटी खटीक आदि ने गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी।  पुरानी ईदगाह में मौलाना फखरुद्दीन ने ईद की नमाज अदा करायी। 

वहीं नई बस्ती स्थित शिया ईदगाह में मौलाना सैयद शाने हैदर जैदी ने नमाज अदा कराई। उन्होंने अपनी तकरीर में कहा कि ईद उल अजहा अल्लाह की राह में वतन और अवाम की भलाई के लिए अपनी सबसे प्यारी चीज  कुर्बान करने का पैगाम देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर सैयद शहनशाह हैदर आब्दी, मंजर हुसैन, हैदर अब्बास, अस्करी नवाब, आसिफ हुसैन आदि मौजूद रहे। इस दौरान मीना में हुए हादसे में मृत लोगों के लिए दुआ की गई। इस अवसर पर बिशप डा. पीटर परापुलिल, कैलाश चंद्र जैन, फादर सदानंद, अगस्टीन नौरान्हा, मोहन नेपाली, हाजी शाहिद हुसैन, गुलाम अब्बास, कमर हैदर, फिरोज अली, ताज अब्बास आदि मौजूद रहे। 

    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed