फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   This time, winter will arrive early, and the cold winds will bring down the temperature.

Jhansi News: इस बार जल्दी होगी ठंड की दस्तक, सर्द हवा लुढ़काएगी पारा

Mon, 03 Nov 2025 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
This time, winter will arrive early, and the cold winds will bring down the temperature.

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। झांसी में इस बार सात नवंबर से ठंड की दस्तक हो सकती है, जो पिछले दो सालों की तुलना में जल्दी है। मैदानी इलाकों से आने वाली ठंडी हवा तापमान गिराएगी। इससे पहले तीन दिन बारिश के भी आसार हैं।



बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव के चलते झांसी में अक्तूबर के अंतिम हफ्ते में मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला। कई दिन झमाझम बारिश होने से तापमान में तेजी से गिरावट आई। ठंडी हवा और घने बादल छाए रहने से ठंडक में भी इजाफा हो गया। अब तूफान का असर समाप्त हो गया है। मौसम साफ होने से पिछले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में जहां आठ डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हुई। वहीं, अब चार-छह नवंबर तक पश्चिमी हिमालयीय क्षेत्र पर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादलों की आवाजाही और बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि अब सात नवंबर से मैदानी इलाकों की ओर से ठंडी हवा झांसी की ओर आने लगेगी। इससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी और ठंड के दिन शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रदेश का तीसरा सर्वाधिक दिन का पारा रहा

अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम पारा 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक है। कानपुर (32.4 डिग्री) और वाराणसी (31.4 डिग्री) के बाद प्रदेश में झांसी का दिन का पारा सबसे ज्यादा रहा।



वर्ष ठंड की दस्तक



2020 25 नवंबर

2021 11 दिसंबर



2022 3 दिसंबर

2023 27 नवंबर



2024 12 दिसंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed