{"_id":"6ac2b85f6215ae43d00d8dbc","slug":"this-time-the-effigy-burning-in-sadar-will-be-a-spectacular-sight-jhansi-news-c-360-1-jh11016-132640-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सदर में इस बार पुतला दहन का होगा दिलकश नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सदर में इस बार पुतला दहन का होगा दिलकश नजारा
विज्ञापन
सदर बाजार में रावण का पुतला बनाया जा रहा। संवाद
- फोटो : credit
झांसी। सदर बाजार में इस बार रावण, उसके बेटे और भाई के पुतलों के दहन को आकर्षक बनाने की तैयारी चल रही है। विजयादशमी पर 20 अक्तूबर को सदर बाजार का जिमखाना मैदान जहां दूधिया रोशनी में जगमगाएगा, तो वहीं सतरंगी आतिशबाजी का भी दिलकश नजारा पेश किया जाएगा।
सदर बाजार रामलीला कमेटी के वरिष्ठ सदस्य विकास खत्री ने बताया कि सदर बाजार में ही पुतलों का निर्माण जारी है। उन्होंने बताया कि जिमखाना मैदान में पिछले 45 साल से पुतलों के दहन की परंपरा चली आ रही है। इससे पहले सदर थाने के पास सेना के एक मैदान पर पुतलों का दहन होता था। वैसे सदर बाजार की रामलीला का यह 102वां पुतला दहन होगा। वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि तीनों पुतलों पर करीब सवा दो लाख रुपये खर्च होते हैं। साथ ही आतिशबाजी में भी लगभग सवा दो लाख रुपये खर्च हो जाते हैं, यह पूरी आतिशबाजी जालाैन से आती है।
विकास खत्री ने बताया कि इस बार आतिशबाजी का अलग ही नजारा देखने को मिलेगा, इसमें चमन गुलिस्ता, लकड़ी के झूले की अलग किस्म की आतिशबाजी लोगों को लुभाएगी। इसके अलावा, एक साथ दो साै राॅकेट छूटने का अलग ही दृश्य होगा। 20 अक्तूबर को शाम साढ़े पांच बजे रावण, कुंभकरण एवं मेघनाथ के पुतलों का भगवान श्रीराम द्वारा वध किया जाएगा। बीस तारीख को ही शाम पांच बजे भगवान श्रीराम व दशानन की सवारी निकाली जाएगी। भगवान राम के साथ भगवान के विभिन्न स्वरूपों की झांकी रहेगी और बैंड व ढोल भी रहेंगे।
विज्ञापन
एक ही परिवार के तीन सदस्य बना रहे पुतले
सदर बाजार में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का निर्माण जालाैन निवासी राबियावानो कर रही हैं। उनके साथ उनका 21 वर्षीय पुत्र अयान और पुत्री आरजू उनकी मदद कर रहे हैं। ये तीनों लोग पुतला बनाने का काम दिन रात एक कर पूरी मेहनत के साथ कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि 16 अक्तूबर तक तीनों बारुदी पुतलों का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। राबिया बताती हैं कि रावण, मेघनाथ एवं कुंभकरण के बारे में उन्हें कोई खास जानकारी नहीं है, लेकिन उन्हें इतना जरूर मालूम है कि वह सिर्फ धर्म का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्य करते समय उनमें अलग ही उत्साह एवं ऊर्जा आ जाती है। राबिया ने कहा कि पुतलों का निर्माण पूरा होने पर मन में अलग ही खुशी की अनुभूति होती है कि भगवान श्रीराम के हाथों बुराई के प्रतीक रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा।
बाक्स
अगले साल से स्थानीय कलाकार ही करेंगे अभिनय
सदर बाजार रामलीला कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी विकास खत्री ने बताया कि इस बार वृंदावन के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रामलीला में अभिनय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले साल से स्थानीय कलाकारों द्वारा ही अभिनय किया जाएगा। वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि इसके लिए स्थानीय कलाकारों को तैयार किया जा रहा है।