फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   third eyes for cheater

नकलचियों पर ‘तीसरी आंख’

Tue, 19 Sep 2017 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 19 Sep 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
third eyes for cheater
school jhansi news - फोटो : demo
यूपी बोर्ड के नकलचियों पर लगाम कसने के लिए शासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। ये कैमरे सरबर से जुड़ेंगे, जिससे जिला स्तर पर बने कंट्रोल रूम में बैठकर या अपने ऑफिस से ही अफसर परीक्षा पर निगरानी रख सकेंगे। 2018 में होने वाली हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा पहली बार सीसीटीवी की निगरानी में होगी। सचल दल भी पहले की तरह जांच करेगा।
विज्ञापन

बुंदेलखंड सहित प्रदेश के कई जिलों में नकल रोकना बोर्ड और प्रशासनिक अधिकारियोें के लिए हमेशा से ही चुनौती भरा रहा है। क ई ऐसे जिले और परीक्षा केंद्र है, जो नकल के लिए बदनाम है। हालांकि कई बार बोर्ड ने नकल पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम भी उठाए, लेकिन वह अधिक सफल नहीं हुए। ऐसे में बोर्ड ने समस्त विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए, ताकि सुरक्षा बंदोबस्त के अलावा यह कैमरे नकल पर अंकुश लगाने में मददगार साबित हो सके।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि  यह कैमरे विद्यालयों के सभी कक्षाओं में लगेंगे। परीक्षा समय में चयनित परीक्षा केंद्रों को कोड दिया जाएगा, जो उनके कार्यालय के अलावा मंडलायुक्त कार्यालय और इलाहाबाद बोर्ड से लिंक होगा। इससे सभी संबंधित अधिकारी अपने कार्यालय में किसी भी विद्यालय की किस कक्षा में कैसी चल रही परीक्षा का दृश्य सीधे देख सकेंगे। उनके अनुसार बोर्ड ने पोर्टल पर विद्यालयों से सभी सूचनाएं मांगी थी, जिसका सत्यापन शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में किया जा रहा है। इनमें सीसीटीवी कैमरा लगने, बाउंड्रीवाल व फर्नीचर व्यवस्था होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed