फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Thieves seen in the video still police not ready to accept theft

ये तो अंधेर हो गया: वीडियो में दिखाई पड़ रहे चोर फिर भी चोरी मानने को राजी नहीं पुलिस, नहीं ली गई तहरीर

Sun, 16 Jul 2023 11:58 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 16 Jul 2023 11:58 PM IST
सार

स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना देने के करीब चार घंटे बाद दोपहर को चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों से पूछताछ करके वापस लौट गए। चौकी प्रभारी अशोक कुमार सिंह से बात करने पर उनका कहना था कि दुकान में कोई चोरी नहीं हुई।

विज्ञापन
Thieves seen in the video still police not ready to accept theft
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झांसी में किसान बाजार स्थित कृषि उत्पादों की एक दुकान का ताला तोड़कर बदमाश अंदर से करीब दस हजार रुपये नकद समेत अन्य वस्तुएं उठा ले गए। दुकान के अंदर एवं बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर वारदात करते हुए साफ दिखाई पड़ रहे लेकिन, मंडी चौकी इंचार्ज इस घटना को ही नकारते रहे। दुकान मालिक के सूचना देने के बावजूद पुलिस ने उनकी तहरीर तक नहीं ली।

विज्ञापन


सपा नेता सीताराम कुशवाहा की किसान बाजार के अंदर तुलसा बीज भंडार के नाम से दुकान है। रविवार को आधी रात के बाद दो युवक दुकान का शटर टेढ़ा करके अंदर घुस गए। अंदर पहुंचकर उन लोगों ने काउंटर में रखे नकदी समेत अन्य वस्तुओं को अपने झोले में भर लिया और वहां से निकल भागे। चोरी की यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। स्थानीय लोगों ने जब शटर टूटा देखा तब चौकी प्रभारी अशोक कुमार सिंह को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना देने के करीब चार घंटे बाद दोपहर को चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों से पूछताछ करके वापस लौट गए। चौकी प्रभारी अशोक कुमार सिंह से बात करने पर उनका कहना था कि दुकान में कोई चोरी नहीं हुई। चोर सिर्फ शटर टेड़ा कर सके हैं हालांकि जब उनको इस घटना के वीडियो के बारे में बताया गया तब चौकी इंचार्ज अशोक कुमार सिंह कुछ नहीं बता सके। चौकी प्रभारी अशोक सिंह ने इस बारे में इंस्पेक्टर को भी कुछ नहीं बताया। नवाबाद इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्र ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed